होटल में चल रहा था देह व्यापार का अड्डा, चार महिलाओं को पुलिस ने कराया मुक्त

बिसरख पुलिस की छापेमारी में महिलाएं मिलीं, होटल संचालक फरार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना बिसरख पुलिस ने बीती रात को जीडीए कॉलोनी में बने एक होटल में छापेमारी की। यहां पर अवैध रूप से वेश्यावृत्ति कराई जा रही थी। पुलिस ने चार महिलाओं को रेस्क्यू करके उनके घर वालों को सुपुर्द कर दिया । होटल का मालिक फरार बताया जा रहा है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने गौर सिटी के पास स्थित जीडीए कॉलोनी में बने बीएन होटल में छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां पर अवैध रूप से देह व्यापार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब पुलिस होटल में पहुंची तो रिसेप्शन पर एक महिला मिली। उक्त महिला की उम्र 21 वर्ष है। उसके बाद एक कमरे में तीन महिलाएं बैठी मिली जिनकी उम्र क्रमशः 49 वर्ष , 24 वर्ष और 21 वर्ष है। इन महिलाओं से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि होटल का मालिक रोहित कुमार रूप रामू उर्फ रवि निवासी ग्राम डूंडाहेड़ा विजयनगर उनसे उक्त होटल में जबरन देह व्यापार करवाता है।

उत्तर प्रदेश में 35 आईपीएस अफसरों के तबादले ये खबर भी पढ़े : उत्तर प्रदेश में 35 आईपीएस अफसरों के तबादले

महिलाओं ने बताया कि रोहित ही नए-नए लोगों को बुलाता है तथा उनकी मसाज करने के लिए बुलाता है। और उनसे जबरदस्ती वेश्यावृत्ति के लिए कहता है। अगर वे लोग गलत काम करने के लिए मना करते हैं तो वह जान से मारने की धमकी देता है।महिलाओं के अनुसार उसने आज भी कई ग्राहक भेजे थे, जो अभी कुछ देर पूर्व चले गए। महिलाओं के अनुसार रोहित एक ग्राहक से देह व्यापार के लिए 2000 से 5000 रूपए लेता है, तथा उन्हें एक हजार से 1500 रूपए देता है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिलाओं के परिजनों को बुलाकर उन्हें उनके सुपुर्द कर दिया। होटल मालिक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

चर्चाएं आम,कैसे भागा होटल मालिक

देह व्यापार का अड्डा चलाने वाले होटल मालिक की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस कार्रवाई पर सवालिया निशान उठा रही है। लोगों में चर्चा है कि यह देह व्यापार चलाने वाला पुलिस को मोटी रकम देता था। छापेमारी आला अधिकारियों के निर्देश पर हुई। अपनी खाल बचाने के लिए स्थानी पुलिस वालों ने होटल के संचालक को धीरे से सूचना दे दी। और वह भागने में सफल रहा। बताया जाता है कि यह धंधा पुलिस की मिली भगत से चल रहा था। इससे पूर्व भी थाना बीटा- दो क्षेत्र में मसाज सेंटर पर हुई छापेमारी में वहां काम करने वाले कर्मचारी और ग्राहक तो पकड़े गए, लेकिन संचालक फरार हो गया। वह स्पा सेंटर के बाहर ही अपनी कार में बैठा था, लेकिन स्थानीय पुलिस की लापरवाही या मिली भगत कहें वह भागने में सफल रहा। देह व्यापार चलाने वाले मालिकों का ना पकड़े जाना नोएडा पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान