पति की याद में रश्मि चौधरी ने सोसायटी में लगाए 11 हारसिंगार के पौधे
शाम को इस्कॉन मंदिर में आरती व भव्य भंडारा
गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी में शुक्रवार को स्वर्गीय अशोक चौधरी की तृतीया पुण्यतिथि के अवसर पर समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का श्रद्धापूर्वक आयोजन किया गया।इस पुनीत अवसर पर अपने स्वर्गीय पति की पावन याद में रश्मि चौधरी ने अपनी महिला मित्रों के साथ मिलकर सेंट्रल पार्क और बाउंड्री वॉल पर 11 हारसिंगार (पारिजात) के पौधे रोपे। इस दौरान उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि इन पौधों के रूप में उनके पति की यादें हमेशा हरी-भरी रहेंगी और प्रकृति को जीवन देती रहेंगी।

पौधारोपण अभियान के तुरंत बाद सोसाइटी के मुख्य गेट के बाहर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने पूरी-सब्जी और हलवे का प्रसाद ग्रहण किया।
इस सेवामयी मौके पर मुख्य रूप से अनुजा बंसल, डॉ. अंशिका चौधरी, प्रीति चौधरी, पूजा चौटानी ,नीरू गर्ग, विशाल बिग, चौधरी महिपाल सिंह, दयानंद बंसल, राहुल त्यागी, राजेश गर्ग और गौरव बंसल सहित सोसाइटी के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय अशोक चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का यह सिलसिला शाम को भी जारी रहेगा। राजनगर स्थित प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर (ISKCON Temple) में शाम 7:00 बजे विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद मंदिर परिसर में ही भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए भव्य भोजन प्रसादम (भंडारे) का वितरण किया जाएगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
