शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र में पीडीए की बैठक सम्पन्न 

शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र में पीडीए की बैठक सम्पन्न 

फिरोजाबाद, डॉक्टर भीमराव ने आंबेडकर संविधान बनाकर दलितों आदिवासी एवं महिलाओ का सम्मान किया है।  सपा बाबा साहब के संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रही है  यह विचार पीडीए की शिकोहाबाद विधान सभा के गाँव  खंगरई काशीराम कॉलोनी गढ़ी छत्रपति में पीडीए की सम्पन्न हुई बैठक में सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने व्यक्त किये, उन्होंने कहा सपा लोकतंत्र पर हमले का मुकाबला करेगी।

सपा देश की इकलौती पार्टी है। जिसके नाम से वही समाजवाद है। जो हमारे संविधान की प्रस्तावना में है।भाजपा सरकार का रवैया ताना शाही का है। किसान अपनी मांगों को लेकर धरना , आमरण अनशन पर बैठे है। लेकिन इन किसानों की पीड़ा नही दिख रही है। उन्होंने कहा कि नोजवान नोकरी और रोजगार के लिये परेशान है। भाजपा सरकार के इशारे पर अधिकारी निर्दोष नोजवानो को फर्जी मामलों में फंसाने का काम कर रहे है।  

भाजपा झूठे आरोप लगा रही है। वह एक साजिश के तहत लोगो को परेशान कर रही है। जिसके मद्देनजर सपा लोगो को सावधान कर रही है। 2027 में सरकार बनाने के लिये कार्यकर्ताओ को दिन रात काम करना पड़ेगा। 

बैठक में विधायक मुकेश वर्मा, सोनवीर यादव, डॉक्टर रोमा यादव, मुकेश यादव, नीरज यादव , सोनू बघेल, भीकम पाल सिंह, शम्मी कपूर, चरन सिंह यादव, विनोद गौतम, राजीव यादव, नक्शे खा, सन्तोष यादव, आशीष नागर, विजय प्रजापति, श्रीकृष्ण बघेल, राजकुमार बघेल, पंकज बघेल आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां