केंद्र में शीर्ष जिम्मेदारियों का रास्ता साफ: यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण समेत कई आईपीएस अधिकारी डीजी स्तर पर इम्पैनल

लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर, एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, अशोक कुमार सिंह और विजय भाटिया भी शामिल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले डीजी (डायरेक्टर जनरल) एवं डीजी समकक्ष स्तर के इम्पैनलमेंट की प्रक्रिया पूरी कर ली है। नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet-ACC) द्वारा जारी सूची में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण, लखनऊ के पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर सहित विभिन्न राज्यों के 33 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्र में डीजी/डीजी समकक्ष पदों पर नियुक्ति के लिए इम्पैनल किया गया है।

इस सूची में उत्तर प्रदेश कैडर के कई प्रमुख अधिकारियों को स्थान मिला है। इनमें डीजीपी राजीव कृष्ण (1991 बैच), लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर, एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, अशोक कुमार सिंह और विजय भाटिया शामिल हैं। वहीं उत्तराखंड कैडर के डीजीपी दीपम सेठ को भी डीजी/डीजी समकक्ष स्तर के लिए चुना गया है।इम्पैनलमेंट को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है। इसके बाद संबंधित अधिकारियों के लिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, खुफिया एवं सुरक्षा एजेंसियों तथा अन्य केंद्रीय संस्थानों में शीर्ष पदों पर नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त हो जाता है।

स्वच्छता मिशन 2026 को लेकर महापौर के आदेश अधिकारियों के आगे बेअसर ये खबर भी पढ़े : स्वच्छता मिशन 2026 को लेकर महापौर के आदेश अधिकारियों के आगे बेअसर


जानकारों के अनुसार इम्पैनलमेंट की प्रक्रिया में अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड, प्रशासनिक क्षमता, नेतृत्व कौशल, कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में प्रदर्शन तथा विभिन्न जिम्मेदार पदों पर कार्यानुभव का विस्तृत मूल्यांकन किया जाता है। चयन समिति इन सभी पहलुओं की समीक्षा के बाद अधिकारियों का चयन करती है।
जारी सूची में ओडिशा कैडर के सुधांशु सारंगी, एजीएमयूटी कैडर के आनंद मोहन, डेविड लालरिनसांगा, देवेश चंद्र श्रीवास्तव, राजेश कुमार, सतीश श्रीरामजी खंडारे और शिव दर्शन सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को भी स्थान मिला है। इसके अलावा पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और अन्य राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों को भी डीजी स्तर के लिए इम्पैनल किया गया है।

डीएम की अध्यक्षता में बघौली विकास खंड के ग्राम पंचायत बड़हरा में रात्रि चौपाल का किया गया आयोजन। ये खबर भी पढ़े : डीएम की अध्यक्षता में बघौली विकास खंड के ग्राम पंचायत बड़हरा में रात्रि चौपाल का किया गया आयोजन।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम सूची में शामिल होने से दोनों राज्यों के पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है। इसे अधिकारियों की लंबी, उत्कृष्ट और प्रभावी सेवाओं की मान्यता के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में इनमें से कई अधिकारियों को केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण सुरक्षा और प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।केंद्र सरकार द्वारा जारी यह इम्पैनलमेंट सूची देश की शीर्ष सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था में अनुभवी पुलिस अधिकारियों की भूमिका को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

25 साल पुरानी जर्जर दीवार गिरने से मासूम की मौत ये खबर भी पढ़े : 25 साल पुरानी जर्जर दीवार गिरने से मासूम की मौत

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीट परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में दिए दिशा-निर्देश

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को कलेक्टर्स वीसी में 21 जून को होने वाली...
मध्य प्रदेश 
 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीट परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में दिए दिशा-निर्देश

मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जबलपुर। मोहर्रम पर्व के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक संपत...
मध्य प्रदेश 
 मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

शहर में ब्लाइंड डेट इवेंट को लेकर विवाद, विरोध के बाद कार्यक्रम रद्द

जबलपुर । शहर के रसल चौक स्थित एक कैफे में आयोजित किए जा रहे ब्लाइंड डेट इवेंट को लेकर शनिवार...
मध्य प्रदेश 
शहर में ब्लाइंड डेट इवेंट को लेकर विवाद, विरोध के बाद कार्यक्रम रद्द

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मां ने 4 बच्चों को जहर देकर की आत्महत्या

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मानगांव तहसील में स्थित खारवली गांव में एक मां ने अपने चार बच्चों को...
राज्य  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मां ने 4 बच्चों को जहर देकर की आत्महत्या

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर सीएक्यूएम सख्त, अगले साल से डीजल ऑटो रिक्शा होंगे पूरी तरह बंद

नई दिल्ली।दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने शनिवार को अपनी...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर सीएक्यूएम सख्त, अगले साल से डीजल ऑटो रिक्शा होंगे पूरी तरह बंद

उत्तर प्रदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आगरा में महाराणा प्रताप की मूर्ति का करेंगे अनावरण

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में जिला पंचायत की ओर से लगाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आगरा में महाराणा प्रताप की मूर्ति का करेंगे अनावरण

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को इंडिगो की फ्लाइट भरेगी पहली उड़ान

नोएडा। उत्तर प्रदेश के विकास के इतिहास में 15 जून 2026 एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होने जा रहा है। उत्तर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को इंडिगो की फ्लाइट भरेगी पहली उड़ान

केंद्र में शीर्ष जिम्मेदारियों का रास्ता साफ: यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण समेत कई आईपीएस अधिकारी डीजी स्तर पर इम्पैनल

लखनऊ। केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले डीजी (डायरेक्टर जनरल)...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
केंद्र में शीर्ष जिम्मेदारियों का रास्ता साफ: यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण समेत कई आईपीएस अधिकारी डीजी स्तर पर इम्पैनल

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर और तकदीर : कृष्णा पासवान

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री (पशुधन एवं दुग्ध विकास) कृष्णा पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...
उत्तर प्रदेश 
मोदी सरकार के 12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर और तकदीर : कृष्णा पासवान