तेज नदी कटान से गिरा ओवरहेड टैंक, गुणवत्ता पर सवाल नहीं

जल निगम की जांच में निर्माण मानकों के पालन की बात, अचानक बढ़े जलप्रवाह से बदली नदी की धारा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बरेली । शेरगढ़ विकासखंड के गांव बैरमनगर में जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक गिरने की घटना की वजह निर्माण में लापरवाही नहीं, बल्कि किच्छा नदी का तेज कटान और अत्यधिक जलप्रवाह बताया गया है। जल निगम (ग्रामीण) की ओर से तैयार की गई जांच रिपोर्ट में निर्माण सामग्री और गुणवत्ता में किसी तरह की कमी नहीं मिलने की बात कही गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक टैंक का निर्माण शुरू किए जाने के समय स्थल किच्छा नदी से करीब 150 मीटर दूर था। यह क्षेत्र फ्लड जोन में भी शामिल नहीं था। निर्माण से पहले मिट्टी का परीक्षण कराया गया था और स्वीकृत ड्राइंग-डिजाइन व निर्धारित मानकों के अनुसार ही काम कराया जा रहा था।

उपज की बस्ती जिला इकाई की कार्यकारिणी का गठन ,  ये खबर भी पढ़े : उपज की बस्ती जिला इकाई की कार्यकारिणी का गठन ,

पिछले सप्ताह हुई अत्यधिक बारिश के बाद नदी में अचानक जलप्रवाह बढ़ गया। रिपोर्ट में संभावना जताई गई है कि गौला बैराज से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण भी नदी का बहाव बढ़ा। इसके बाद नदी की धारा में बदलाव आया और महज तीन से चार दिनों में तेज कटान करते हुए पानी टैंक परिसर के बिल्कुल किनारे तक पहुंच गया।

सैंड बैग और पिचिंग भी नहीं रोक सके कटान

जल निगम की ओर से टैंक को बचाने के लिए सैंड बैग लगाने के साथ पिचिंग की व्यवस्था की गई थी, लेकिन नदी का बहाव अत्यधिक तेज और गहरा होने के कारण कटान को तत्काल रोकना संभव नहीं हो सका। तेज कटान के चलते टैंक की करीब तीन मीटर गहरी नींव के आसपास की मिट्टी बह गई।

मिट्टी के खिसकने से नींव का धरातलीय सहारा कमजोर हो गया और टैंक एक तरफ झुकने लगा। इसके बाद आठ सितंबर को निर्माणाधीन टैंक अस्थिर होकर नदी में गिर गया।रिपोर्ट में कहा गया है कि निर्माण के समय परिस्थितियां सामान्य थीं, लेकिन बाद में नदी की धारा और तटरेखा में असामान्य बदलाव आया। इसी प्राकृतिक परिस्थिति और तेज कटान को टैंक गिरने की प्रमुख वजह माना गया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कौशल प्रमाणपत्र अब डिजीलॉकर पर 

लखनऊ ।  कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को अब अपने कौशल प्रमाणपत्र के लिए कागजी दस्तावेजों पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कौशल प्रमाणपत्र अब डिजीलॉकर पर 

यूएनओ द्वारा विश्व मानचित्र में त्रुटिपूर्ण नक्शा देश को अस्वीकार्य-प्रमोद तिवारी

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रदर्शित विश्व के नये मानचित्र में...
यूएनओ द्वारा विश्व मानचित्र में त्रुटिपूर्ण नक्शा देश को अस्वीकार्य-प्रमोद तिवारी

सिविल अस्पताल में मरीजों के लिए सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी : ब्रजेश पाठक

— लोहिया संस्थान के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे मरीजों का इलाज
उत्तर प्रदेश 
सिविल अस्पताल में मरीजों के लिए सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी : ब्रजेश पाठक

बंथरा पुलिस के दरोगा ने भाजपा बूथ अध्यक्ष का सिर फोड़ा,निलबित 

  झगड़े की जांच करने पहुंची थी टीम
 बंथरा पुलिस के दरोगा ने भाजपा बूथ अध्यक्ष का सिर फोड़ा,निलबित 

पीजीआई: द ब्राउन हार्ट पर चर्चा  

लखनऊ। भारतीयों में कम उम्र में होने वाली दिल की बीमारियों का बढ़ता बोझ लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट...
उत्तर प्रदेश 
पीजीआई: द ब्राउन हार्ट पर चर्चा  

उत्तर प्रदेश

कौशल प्रमाणपत्र अब डिजीलॉकर पर 

लखनऊ ।  कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को अब अपने कौशल प्रमाणपत्र के लिए कागजी दस्तावेजों पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कौशल प्रमाणपत्र अब डिजीलॉकर पर 

सिविल अस्पताल में मरीजों के लिए सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी : ब्रजेश पाठक

— लोहिया संस्थान के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे मरीजों का इलाज
उत्तर प्रदेश 
सिविल अस्पताल में मरीजों के लिए सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी : ब्रजेश पाठक

पीजीआई: द ब्राउन हार्ट पर चर्चा  

लखनऊ। भारतीयों में कम उम्र में होने वाली दिल की बीमारियों का बढ़ता बोझ लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट...
उत्तर प्रदेश 
पीजीआई: द ब्राउन हार्ट पर चर्चा  

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना पर सवाल, मातृशक्ति का अपमान 

लखनऊ ।  उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि रायबरेली की दिशा बैठक में सांसद राहुल गांधी का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना पर सवाल, मातृशक्ति का अपमान