सांसद प्रमोद तिवारी के जन्मदिन पर बाबा धाम में हवन पूजन, विविध स्थानों पर केक काटकर साझा हुई खुशियां

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

लालगंज,  प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी के जन्मदिन पर गुरूवार को प्रशंसको व कार्यकर्ताओं द्वारा रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र में विविध आयोजन हुए। सांसद प्रमोद तिवारी के दीर्घायु होने की कामना को लेकर सदभावना सभा, पौधरोपण, हवन पूजन, प्रसाद वितरण तथा धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हुए। विविध आयोजनों में सांसद प्रमोद तिवारी तथा क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के नेतृत्व की मजबूती के प्रति सेवा संकल्प अभियान का सामूहिक प्रतिज्ञान भी हुआ दिखा। प्रातः कांग्रेसियो व समर्थको ने संयोजक ज्ञानप्रकाश शुक्ल, ब्लाक प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी के साथ बाबा घुइसरनाथ धाम पहुंचकर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक व पुष्पाभिषेक करते हुए प्रसाद अर्पण किया। यहां हवन पूजन का धार्मिक आयोजन भी हुआ। इसका संयोजन प्रभात ओझा एवं त्रिभु तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। इसके पहले लालगंज के ट्रामा सेण्टर, सीएचसी तथा महिला एवं बाल चिकित्सालय में सांसद प्रमोद तिवारी के जन्मदिन पर सांसद प्रमोद तिवारी के दीर्घायु होने की कामना को लेकर समर्थकों ने मरीजों व तीमारदारों को फल वितरित किये। इसका संयोजन समाजसेवी पप्पू तिवारी, सभासद दारा सिंह, सभासद आशीष कौशल, छोटे लाल सरोज, पं. श्रीकांत मिश्र ने किया। यहां अधिवक्ता मोनू पाण्डेय के संयोजन में सीएचसी परिसर में बडी संख्या मे पौध भी रोपित किये गये। लालगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर संस्कृत विद्वान डॉ. शिवमूर्ति शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री सत्य नारायण की कथा सुनीं। वहीं भजन गायक राजेश शुक्ल के संयोजन में संगीतमयी सुन्दरकाण्ड में श्रीराम दरबार की भव्य आरती उतारी गयी। शंखध्वनि के बीच हवन एवं आरती पूजन के बाद आयोजकों द्वारा लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। यहां भजन संध्या में डॉ0 बच्चाबाबू वर्मा व डॉ0 अनुज नागेन्द्र ने भगवान की महिमा का गुणगान किया। संचालन सह संयोजक अधिवक्ता विकास मिश्र ने किया। रामपुर संग्रामगढ़ ब्लाक परिसर में समर्थकों व पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा सांसद प्रमोद तिवारी के जन्मदिन पर केक काटकर खुशी मनायी गयी। सांसद प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी तथा पूर्व प्रमुख पुष्पा देवी ने समर्थकों के साथ केक काटा। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व प्रमुख भुवनेश्वर शुक्ल ने किया। इस मौके पर जिपंस दिलीप पाण्डेय, सोनू तिवारी, मोहित सिंह आदि रहे। जलेशरगंज में भी सांसद प्रमोद तिवारी के जन्मदिन पर लालगंज प्रमुख अमित प्रताप सिंह पंकज व सांसद प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी आदि ने केक काटकर खुशी जतायी। इसका संयोजन आदित्य तिवारी ने किया। इस मौके पर अभिनव शुक्ला, माता प्रसाद पाण्डेय, भूपेन्द्र तिवारी काजू आदि रहे। बारेडीह चौराहे पर सभासद मो0 मुकीम खॉन, बेलाल रहमानी, बाबर खान, नवाज खान, हैदर खान आदि ने केक काटकर सांसद प्रमोद तिवारी की लम्बी उम्र की दुआ की। इस मौके पर समाजसेवी विभवभूषण शुक्ल, पवन शुक्ल, बृजेश द्विवेदी, सभासद पन्नालाल पाल, गीता सिंह, राजकुमार सिंह, दिनेश सिंह, रामू मिश्र, अशोक मिश्र, इं. रमेश शुक्ला, मुरलीधर तिवारी आदि रहे। सह संयोजन ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष केडी मिश्र ने किया।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

मौसम 17 जुलाई: आज 12 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 17 जुलाई 2026: देश में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने अब फिर मुश्किल बढ़ाने वाला...
राष्ट्रीय 
मौसम 17 जुलाई: आज 12 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

Iron Air Battery: स्लो चार्ज होने वाली बैटरी में भारतीय कंपनी ने फूंकी जान

नई दिल्ली। Imoproved Iron Air Battery: समय के साथ दुनिया को रिन्यूएबल एनर्जी की एहमियत का अंदाजा हुआ है और...
टेक-मित्र 
Iron Air Battery: स्लो चार्ज होने वाली बैटरी में भारतीय कंपनी ने फूंकी जान

आज  का राशिफल 17 जुलाई 2026: जानें करियर, धन, प्रेम और सेहत का पूरा हाल

मेष   दिन उत्साह और सक्रियता से भरा रह सकता है।  किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने के लिए ऊर्जा वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज  का राशिफल 17 जुलाई 2026: जानें करियर, धन, प्रेम और सेहत का पूरा हाल

प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र की सक्तेशगढ़ चौकी अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सिद्धनाथ की दरी में पिकनिक मनाने आए वाराणसी के...

यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप से निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार, नियोजकों को होगी आसानी

UP DIGITAL LABOUR CHOWK" ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध। निर्माण श्रमिक और नियोजक दोनों कर सकेंगे पंजीकरण। श्रमिकों को...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप से निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार, नियोजकों को होगी आसानी

बहराइच:उत्कृष्ट कार्य के लिए मण्डलायुक्त ने मण्डलीय जनपदों के अधिकारियों की थपथपाई पीठ

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंडल गोंडा ,बहराइच ,बलरामपुर श्रावस्ती चारों जनपदों के प्राप्त रिपोर्ट...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:उत्कृष्ट कार्य के लिए मण्डलायुक्त ने मण्डलीय जनपदों के अधिकारियों की थपथपाई पीठ