मौसम 17 जुलाई: आज 12 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। मौसम 17 जुलाई 2026: देश में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने अब फिर मुश्किल बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने कल यानी 17 जुलाई को यूपी, बिहार समेत 12 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी कर दिया है। इस भारी बारिश के दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। तेज आंधी के चलते कुछ राज्यों में बड़े-बड़े वृक्ष धाराशायी होने की आशंका है। पहाड़ी राज्यों में रहने वाले लोगों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पूर्वी भारत के कई राज्यों में बिजली और वज्रपात गिरने का अलर्ट है।

वहीं, कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले भी गिरने की भी आशंका जताई गई है। भारी बारिश के चलते किसानों के फसलों को भी नुकसान हो सकता है। वहीं, उत्तरी हरियाणा और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। निचले क्षोभमंडल में पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 17 जुलाई को मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम जिलावार भी बारिश का हाल बताने जा रहे हैं...

डूबती गाड़ियां, तैरते लोग और ढ़हते मकान बारिश का तांडव  ये खबर भी पढ़े : डूबती गाड़ियां, तैरते लोग और ढ़हते मकान बारिश का तांडव 

देश के 12 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 16 जुलाई को देश के 17 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। मछुआरों तो समुद्री इलाकों से हटकर रहने के लिए कहा गया है।

दिल्ली
दिल्ली(17-18 जुलाई-बारिश-आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 17 जुलाई की शाम से लेकर 18 जुलाई के बीच भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 17 जुलाई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है।

यूपी
यूपी(17-18 जुलाई-बारिश-आंधी का अलर्ट): बलरामपुर, सिद्धार्थनगर,देवरिया, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, गाजियाबाद, कुशीनगर, देवरिया कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 17 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

बिहार
बिहार(17 जुलाई-भारी बारिश और आंधी की चेतावनी): गया, औरंगाबाद, सिवान, भोजपुर, शेखपुरा, लखीसराय, पटना, कैमूर, बक्सर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, अररिया और मुंगेर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, कल यानी 17 जुलाई को पटना का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

झारखंड
झारखंड(17 जुलाई-तेज बारिश-आंधी का अलर्ट): रांची, जमशेदपुर, बोकारो, सिमडेगा, खूंटी, दुमका, देवघर, हजारीबाग, धनबाद और पलामू में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफान चलेगा। वहीं, 17 जुलाई को रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

उत्तराखंड
उत्तराखंड (17-18 जुलाई- बारिश-आंधी की चेतावनी): नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भारी बारिश-तूफानी हवा की चेतावनी जारी की गई है। इस दैरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, कल यानी 17 जुलाई को देहरादून में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

हिमाचल
हिमाचल (17 जुलाई-बारिश-तूफान की संभावना): कुल्लू, शिमला, सिरमौर, कांगड़ा, सोलन, सोलन और बिलासपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, कल यानी 17 जुलाई को मनाली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर (17-18 जुलाई-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): जम्मू, पुंछ, कुलगाम, कठुआ, मुजफ्फराबाद, किश्तवाड़, अनंतनाग और उधमपुर में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 17 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल(17 जुलाई-तेज बारिश-आंधी की संभावना): कोलकाता, हावड़ा, पुरबा बर्धमान, बांकुड़ा, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, अलीपुर द्वार, दुर्गापुर मालदा और मुर्शिदाबाद में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, कोलकाता में कल यानी 17 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

पंजाब
पंजाब (17 जुलाई-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): लुधियाना, चंडीगढ़, बठिंडा, अमृतसर, बरनाला, पठानकोट, फरीदकोट, फिरोजपुर, होशियारपुर और संगरूर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

राजस्थान
राजस्थान (17 जुलाई-हल्की बारिश की चेतावनी): अलवर, दौसा, फलौदी, शाहपुरा, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर और चुरू में हल्की बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। वहीं, जयपुर में कल यानी 17 जुलाई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश (17 जुलाई-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): छिंदवाड़ा,होशंगाबाद, बेतुल, बालाघाट, शहडोल, खरगोन, मांडला,देवास, रायसेन, पन्ना, दमोह, शहडोल, नीमच, आगर मालवा, विदिशा,सिवनी, खांडवा, छतरपुर और शिवपुरी में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, कल यानी 17 जुलाई को भोपाल में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

लॉर्ड्स ODI होगा रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच! 

रोहित शर्मा : भारतीय क्रिकेट में बदलाव की आहट तेज होती दिख रही है। इंग्लैंड दौरे पर खेली जा रही...
खेल 
लॉर्ड्स ODI होगा रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच! 

अप्रैल 2027 से महंगी हो जाएंगी पेट्रोल-डीजल कारें?

दिल्ली  : अगर आप आने वाले वर्षों में नई पेट्रोल या डीजल कार खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो...
कारोबार 
अप्रैल 2027 से महंगी हो जाएंगी पेट्रोल-डीजल कारें?

जौहर यूनिवर्सिटी का मामला कैसे खुला?

रामपुरः रामपुर विकास प्राधिकरण ने सपा नेता आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को गिराने का...
उत्तर प्रदेश 
जौहर यूनिवर्सिटी का मामला कैसे खुला?

वजन घटाने के लिए महिला क्या खाती हैं और कौन सा व्यायाम करती हैं?

वजन घटाया : गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का वजन काफी बढ़ जाता है। हालांकि प्रेगनेंसी के दौरान हेल्दी डाइट लेनी...
नारी व बाल जगत 
वजन घटाने के लिए महिला क्या खाती हैं और कौन सा व्यायाम करती हैं?

करौंदा वजन घटाने से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने तक

करौंदे : पाचन क्रिया रखे दुरुस्त :छोटे-छोटे, खट्टे-मीठे करौंदे न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि ये सेहत का...
लाइफस्टाइल 
करौंदा वजन घटाने से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने तक

उत्तर प्रदेश

जौहर यूनिवर्सिटी का मामला कैसे खुला?

रामपुरः रामपुर विकास प्राधिकरण ने सपा नेता आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को गिराने का...
उत्तर प्रदेश 
जौहर यूनिवर्सिटी का मामला कैसे खुला?

प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र की सक्तेशगढ़ चौकी अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सिद्धनाथ की दरी में पिकनिक मनाने आए वाराणसी के...
उत्तर प्रदेश 
सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप से निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार, नियोजकों को होगी आसानी

UP DIGITAL LABOUR CHOWK" ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध। निर्माण श्रमिक और नियोजक दोनों कर सकेंगे पंजीकरण। श्रमिकों को...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप से निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार, नियोजकों को होगी आसानी