नीट यूजी परीक्षा में पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने किया टॉप

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

 नीट यूजी परीक्षा :नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 11.21 लाख छात्रों ने काउंसलिंग के लिए क्वालिफाई किया है। इसी रिज्लट के आधार पर अलग-अलग मेडिकल कॉलेज में छात्रों को एडमिशन मिलेगा। नीट यूजी परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के कारण इसे रद्द करना पड़ा था। इसके बाद, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दोबारा परीक्षा (री-एग्जाम) 21 जून 2026 को आयोजित की। एनटीए ने रिजल्ट जारी करने से लगभग एक घंटे पहले आंसर की जारी की थी। एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in पर उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख सकते हैं।


टॉप रैंकर्स, स्टेट टॉपर्स, कैटेगरी-वाइज टॉपर्स, कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स और भाषा-वाइज पार्टिसिपेशन की पूरी लिस्ट भी एनटीए की वेबसाइट पर है। 720 में से सबसे ज्यादा 715 स्कोर आर्यन गुप्ता (पंजाब) और पांशुल बंसल (हरियाणा) ने हासिल किया है।

यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का अंतिम परिणाम किया घोषित, 377 अभ्यर्थी चयनित ये खबर भी पढ़े : यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का अंतिम परिणाम किया घोषित, 377 अभ्यर्थी चयनित

 

20 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा
21 जून 2026 को नीट यूजी एग्जाम में करीब 20 लाख कैंडिडेट्स शामिल हुए और 11.21 लाख क्वालिफाई हुए। देश के हर स्टेट और यूनियन टेरिटरी से कैंडिडेट्स ने 13 भाषाओं में एग्जाम दिया। टॉप परफॉर्म करने वाले ज्यादातर कैंडिडेट्स 17 से 19 साल के बीच के हैं। 138 कैंडिडेट्स ने 720 में से 690 से ज्यादा मार्क्स हासिल किए। इनमें से 93 परसेंट बच्चे पहली बार इस परीक्षा शामिल हुए। 

किस राज्य के कितने बच्चे क्वालिफाई
उत्तर प्रदेश में 1.7 लाख से ज्यादा और लक्षद्वीप में 43 शामिल हैं। स्टेट टॉपर्स में जिग्मेट यांगचन लामो (लद्दाख, 530 मार्क्स), ध्रुव त्रिपाठी (अंडमान और निकोबार आइलैंड्स, 606 मार्क्स) और फहमीदा अनीस (लक्षद्वीप, 573 मार्क्स) शामिल हैं। 17 स्टेट टॉपर्स ने 700 या उससे ज्यादा स्कोर किया। 26 ने 690 से ज्यादा स्कोर किया। 138 टॉप रैंकर्स देश भर के 66 शहरों से हैं। टॉप 17 रैंकर्स जिन्होंने 705 से ज्यादा मार्क्स हासिल किए हैं। वे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और तेलंगाना से हैं।

किस कैटेगरी के कितने कैंडिडेट क्वालिफाई
जनरल: 2.91 लाख

ओबीसी-एनसीएल: 5.12 लाख
एससी: 1.59 लाख
एसटी: 63,716
ईडब्ल्यूएस: 95,026
पीडबल्यूबीडी: 3,666
पीडब्ल्यूडी: 303

काउंसलिंग और कैंडिडेट एडवाइजरी
एनटीए ने एक्स पोस्ट में बताया है कि MBBS/BDS में ऑल-इंडिया कोटा के लिए काउंसलिंग मेडिकल काउंसलिंग कमेटी करती है। स्टेट कोटा संबंधित स्टेट अथॉरिटीज करती हैं। कैंडिडेट्स को सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट्स: https://neet.nta.nic.in, https://mcc.nic.in और स्टेट काउंसलिंग पोर्टल्स पर ही भरोसा करना चाहिए। कैंडिडेट्स को एडमिशन, सीट ब्लॉकिंग या स्कोर इम्प्रूवमेंट का ऑफर देने वाले फ्रॉड कॉल्स, मैसेज या वेबसाइट्स से सावधान किया जाता है। NTA पैसे या क्रेडेंशियल्स मांगने के लिए कैंडिडेट्स से कॉन्टैक्ट नहीं करता है। ऐसी किसी भी घटना की रिपोर्ट [email protected] या 011-40759000 पर की जा सकती है।

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

देश को आज मिलेगी पहली हाइड्रोजन ट्रेन, पीएम मोदी हरियाणा-चंडीगढ़-पंजाब को देंगे हजारों करोड़ की सौगात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे। वो सुबह लगभग 11 बजे हरियाणा के...
राष्ट्रीय  राज्य  हरियाणा 
देश को आज मिलेगी पहली हाइड्रोजन ट्रेन, पीएम मोदी हरियाणा-चंडीगढ़-पंजाब को देंगे हजारों करोड़ की सौगात

जानिए गुरु और राहु के घातक योग के 3 सबसे बुरे प्रभाव और उपाय

चांडाल योग  : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के कुछ योग शुभ तो कुछ अशुभ परिणाम देने वाले माने जाते हैं।...
धर्म-आध्यात्म 
जानिए गुरु और राहु के घातक योग के 3 सबसे बुरे प्रभाव और उपाय

लॉर्ड्स ODI होगा रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच! 

रोहित शर्मा : भारतीय क्रिकेट में बदलाव की आहट तेज होती दिख रही है। इंग्लैंड दौरे पर खेली जा रही...
खेल 
लॉर्ड्स ODI होगा रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच! 

अप्रैल 2027 से महंगी हो जाएंगी पेट्रोल-डीजल कारें?

दिल्ली  : अगर आप आने वाले वर्षों में नई पेट्रोल या डीजल कार खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो...
कारोबार 
अप्रैल 2027 से महंगी हो जाएंगी पेट्रोल-डीजल कारें?

जौहर यूनिवर्सिटी का मामला कैसे खुला?

रामपुरः रामपुर विकास प्राधिकरण ने सपा नेता आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को गिराने का...
उत्तर प्रदेश 
जौहर यूनिवर्सिटी का मामला कैसे खुला?

उत्तर प्रदेश

जौहर यूनिवर्सिटी का मामला कैसे खुला?

रामपुरः रामपुर विकास प्राधिकरण ने सपा नेता आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को गिराने का...
उत्तर प्रदेश 
जौहर यूनिवर्सिटी का मामला कैसे खुला?

प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र की सक्तेशगढ़ चौकी अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सिद्धनाथ की दरी में पिकनिक मनाने आए वाराणसी के...
उत्तर प्रदेश 
सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप से निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार, नियोजकों को होगी आसानी

UP DIGITAL LABOUR CHOWK" ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध। निर्माण श्रमिक और नियोजक दोनों कर सकेंगे पंजीकरण। श्रमिकों को...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप से निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार, नियोजकों को होगी आसानी