एडीएम द्वारा रामपुर मकदूमपुर तटबंध का किया गया स्थलीय निरीक्षण
संत कबीर नगर । अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह द्वारा ड्रेनेज खण्ड-2 संतकबीरनगर के नियंत्रणाधीन धनघटा तहसील में घाघरा/सरयू नदी के बाएं तट पर निर्मित मदरहा बेहराडाड़ी एवं रामपुर मकदूम पुर तटबंध पर चलित नई बाढ़ परियोजना एव बाढ़ पूर्व तैयारियों का निरीक्षण किया गया। साथ ही साथ तटबंध के बाढ़ चौक़ी तुर्कावलिया नायक, तेजपुर के स्टोर पर्याप्त मात्रा में ख़ाली सिमेंट की बोरी ,नायलन क्रैट ,ब्रिक रोरा एवम् फ़िल्टर मटेरियल के रुप में गिट्टी ,मोरंग इत्यादि रिजर्ब रखे हुए पाये गये। मौके पर उपस्थित अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता अक्षय कुमार झा एवं जूनियर इंजीनियरों को तट बंध की सतत निगरानी करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
