2027 में अंबेडकर नगर ही नहीं, पूरे पूर्वांचल में सपा का खाता नहीं खुलने देंगे: ओम प्रकाश राजभर

जन अधिकार महारैली में सपा पर बरसे पंचायती राज मंत्री, बोले- डूबती नैया में सवार है समाजवादी पार्टी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कहा- भागीदारी पार्टी के साथ आने से पूर्वांचल में और मजबूत होगा एनडीए गठबंधन

अंबेडकर नगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सपा डूबती नैया में सवार है। भागीदारी पार्टी का साथ मिलने से पूर्वांचल में एनडीए गठबंधन के साथ एक बड़ी ताकत जुड़ने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अंबेडकर नगर ही नहीं, पूरे पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी का खाता नहीं खुलने देंगे।
 
राजभर गुरुवार को अकबरपुर के टांडा रोड स्थित कटरिया बाग में भागीदारी पार्टी के नेतृत्व में डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जन अधिकार महारैली को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। रैली की अध्यक्षता भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद्र प्रजापति ने की।
 
डॉ. रत्नप्पा कुम्हार सर्व समाज के महापुरुष

राजभर ने कहा कि डॉ. रत्नप्पा कुम्हार ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ मिलकर संविधान निर्माण में कार्य किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के अंतिम मसौदे पर डॉ. रत्नप्पा कुम्हार ने हस्ताक्षर किए थे, लेकिन इतिहासकारों ने ऐसे महापुरुष के इतिहास को सामने लाने का काम नहीं किया।
 
उन्होंने कहा कि डॉ. रत्नप्पा कुम्हार किसी एक जाति के महापुरुष नहीं हैं, बल्कि सर्व समाज के महापुरुष हैं। उनकी प्रतिमा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ हर जगह मिलनी चाहिए।
 
अब प्रेमचंद्र प्रजापति के साथ निकल पड़ा है समाज

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर

राजभर ने कहा कि अंबेडकर नगर में प्रजापति समाज के करीब दो लाख वोट हैं और अब यह वोट एनडीए गठबंधन के साथ जुड़ने जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक समय समाजवादी पार्टी इस समाज का वोट लेती थी और फिर इसी समाज के लोगों को पीटने का काम किया जाता था। अब यह समाज अपने नेता प्रेमचंद्र प्रजापति के साथ डंडा-झंडा लेकर निकल पड़ा है। उन्होंने कहा कि भागीदारी पार्टी के साथ आने से पूर्वांचल में एनडीए की ताकत और बढ़ेगी और इसका असर 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखाई देगा।
 

सामाजिक न्याय और समान भागीदारी हमारी प्राथमिकता: प्रेमचंद्र

भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद्र प्रजापति ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वंचित, शोषित, पिछड़े, अति पिछड़े, दलित एवं सर्व समाज को सामाजिक न्याय और समान भागीदारी दिलाना पार्टी की प्राथमिकता है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच अपने मुद्दे पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि पूर्वांचल से सपा, बसपा और कांग्रेस का सफाया किया जा सके।
 
उन्होंने कहा कि अंबेडकर नगर में भागीदारी पार्टी सपा, बसपा और कांग्रेस के गले की फांस बन चुकी है। पार्टी पूर्वांचल के साथ बुंदेलखंड, पश्चिमांचल और मध्यांचल में लगातार बड़ी रैलियां कर अपनी ताकत दिखा रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रजापति समाज का 90 प्रतिशत वोट भागीदारी पार्टी के साथ है।
 

सपा से जो जुड़ेगा, वह कटेगा: महेश चंद्रा प्रजापति

पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. महेश चंद्रा प्रजापति ने मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की देन है कि देश को बेहतर संविधान मिला, जिसकी बदौलत आज समाज अपनी आवाज बुलंद कर पा रहा है।
 
उन्होंने युवाओं से पूरी ताकत के साथ भागीदारी पार्टी के अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। कहा कि युवा किसी भी सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत हैं। युवाओं को अपने अधिकार, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी के सवाल मजबूती से उठाने होंगे। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सामाजिक न्याय और समान भागीदारी का संदेश पहुंचाने में युवा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
 
डॉ. महेश चंद्रा प्रजापति ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ-बूथ जाकर लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भागीदारी पार्टी का संघर्ष केवल सत्ता के लिए नहीं, बल्कि वंचित और पिछड़े समाज की सम्मानजनक राजनीतिक भागीदारी के लिए है। युवाओं की ऊर्जा, संगठन की मजबूती और जनता के समर्थन से पार्टी उत्तर प्रदेश में बड़ा परिवर्तन करेगी।
 
उन्होंने कहा कि अंबेडकर नगर में जो समाजवादी पार्टी से जुड़ेगा, वह कटेगा, क्योंकि समाजवादी पार्टी जोड़ने में नहीं बल्कि काटने में विश्वास करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे उत्तर प्रदेश में सपा से जुड़े लोगों द्वारा अति पिछड़ों और अति दलितों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है।
 

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में भागीदारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक प्रजापति, पूर्वांचल अध्यक्ष सुनील प्रजापति, अंबेडकर नगर जिलाध्यक्ष दिनेश प्रजापति, आजमगढ़ जिलाध्यक्ष रघुनाथ प्रजापति, जिला प्रमुख महासचिव रामनरेश प्रजापति, रामजी, अमरनाथ प्रजापति, गौतम प्रजापति, आनंद प्रजापति, विपिन प्रजापति और गौतम कुमार समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान