पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसा: ईको कार की टक्कर से वृद्ध महिला और दो युवक घायल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नगराम लखनऊ नगराम रोड स्थित पकरा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार मारुति ईको कार ने उनकी निजी गाड़ी को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, गोसाईगंज के अनैया खरगापुर निवासी सृजन द्विवेदी, उनकी माता कृष्ण कुमारी और भतीजा अमन कुमार अपनी बड़ी बहन के यहां हैदरगढ़ जा रहे थे।
 
उनकी निजी गाड़ी (यूपी 32 एनजे 3475) जब नगराम रोड स्थित पकरा तिराहा के पास थी, तभी सर्विस रोड से आ रही एक मारुति ईको कार (यूपी 32 क्यूसी 5210) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि सृजन द्विवेदी, कृष्ण कुमारी और अमन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ईको कार का चालक मौके से फरार हो गया।
 
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), गोसाईगंज ले जाया गया।सीएचसी गोसाईगंज में प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर, पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज जारी है। इस संबंध में शशि देवी पत्नी अनिल कुमार द्विवेदी ने गोसाईगंज कोतवाली में अज्ञात ईको चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पेपर लीक के विरोध में बैठे सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन

वांगचुक बोले, प्रधान के इस्तीफा न देने से नुकसान सरकार को नई दिल्ली। पर्यावरणविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने...
राष्ट्रीय 
पेपर लीक के विरोध में बैठे सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन

छात्र आंदोलन की गूंज तेज, सीजेपी ने देशव्यापी प्रदर्शन जारी रखने का लिया निर्णय

नई दिल्ली। सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शुक्रवार को देशव्यापी छात्र आंदोलन को जारी रखने का निर्णय...
राष्ट्रीय 
छात्र आंदोलन की गूंज तेज, सीजेपी ने देशव्यापी प्रदर्शन जारी रखने का लिया निर्णय

उत्तर प्रदेश

मीडिया की निष्पक्षता को लेकर बढ़ता अविश्वास चिंताजनक, आत्ममंथन भी जरूरी : रामनाथ सिंह

पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र की उस मूल भावना को कमजोर करता बिजनौर। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट के जिला महामंत्री...
उत्तर प्रदेश 
मीडिया की निष्पक्षता को लेकर बढ़ता अविश्वास चिंताजनक, आत्ममंथन भी जरूरी : रामनाथ सिंह