अब बारा पावर प्लांट में मजदूरों का धरना, न्यूनतम मजदूरी समेत कई मांगों पर काम ठप

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज । प्रयागराज में स्थित प्रयागराज पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (पीपीजीसीएल) के बारा पावर प्लांट में बुधवार सुबह मजदूरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अचानक काम ठप कर दिया। मजदूरों का आरोप था कि उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी के अनुसार भुगतान नहीं किया जा रहा है।

मजदूरों ने मांग की कि श्रेणीवार न्यूनतम मजदूरी का भुगतान किया जाए, महीने में 26 कार्य दिवस और 4 दिन अवकाश सुनिश्चित किया जाए। साथ ही ओवरटाइम का दोगुना भुगतान, हर महीने 10 तारीख तक वेतन भुगतान, वेतन पर्ची उपलब्ध कराना और पीएफ व ईएसआईसी कार्ड समय पर जारी करने जैसी मांगें शामिल थीं।धरना प्रदर्शन सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ और करीब चार घंटे तक चला। इस दौरान मजदूरों और कंपनी प्रबंधन के बीच वार्ता भी हुई।

ग्रामीण बैंक के दैनिक वेतन एवं कैजुअल कर्मियों के नियमितीकरण किया जाय- के.के.श्रीवास्तव ये खबर भी पढ़े : ग्रामीण बैंक के दैनिक वेतन एवं कैजुअल कर्मियों के नियमितीकरण किया जाय- के.के.श्रीवास्तव

मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी और पुलिस अधिकारियों ने मजदूरों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी और एक सप्ताह के भीतर कई सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी। आश्वासन मिलने के बाद मजदूरों ने धरना समाप्त कर दिया और काम पर लौट आए।घटना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कानपुर: अपने आंचल में गौरवशाली अतीत समेटे है लाल इमली

2013-14 में उत्पादन पूरी तरह बंद होने के बाद मशीनें हैं खामोश
उत्तर प्रदेश 
कानपुर: अपने आंचल में गौरवशाली अतीत समेटे है लाल इमली

सहारनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का किया भव्य स्वागत

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को सड़क मार्ग से एक दिवसीए दौरे पर सहारनपुर पहुंचे।...
उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का किया भव्य स्वागत

दूसरी संतान बालिका होने पर रामकली को मिला छह हजार रुपये का लाभ

एमसीबी। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में जनकल्याणकारी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाय) गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताओं...
छत्तीसगढ़ 
दूसरी संतान बालिका होने पर रामकली को मिला छह हजार रुपये का लाभ

उत्तर प्रदेश

कानपुर: अपने आंचल में गौरवशाली अतीत समेटे है लाल इमली

2013-14 में उत्पादन पूरी तरह बंद होने के बाद मशीनें हैं खामोश
उत्तर प्रदेश 
कानपुर: अपने आंचल में गौरवशाली अतीत समेटे है लाल इमली

सहारनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का किया भव्य स्वागत

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को सड़क मार्ग से एक दिवसीए दौरे पर सहारनपुर पहुंचे।...
उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का किया भव्य स्वागत

नशे में धुत पिता ने 15 वर्षीय बेटे की बेरहमी से की पिटाई, मौत

पुलिस ने गठित की टीम औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के सहार थाना क्षेत्र के पूर्वा सोमवंशी गांव में...
उत्तर प्रदेश 
नशे में धुत पिता ने 15 वर्षीय बेटे की बेरहमी से की पिटाई, मौत

गंगा स्वच्छता का संदेश: गंगाजल से भरे ड्रम में दी गणेश जी को विदाई

प्रयागराज। गणेश उत्सव के दौरान गंगा को प्रदूषण से बचाने का अनूठा संदेश दिया गया। भरद्वाजपुरम स्थित आनंद अखाड़े में...
उत्तर प्रदेश 
गंगा स्वच्छता का संदेश: गंगाजल से भरे ड्रम में दी गणेश जी को विदाई