नोडल अधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश शासन के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की सचिव तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की नोडल अधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने की। बैठक में उन्होने सर्वप्रथम 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियो से संबंधित की गयी कार्यवाही की गहन समीक्षा की।समीक्षा बैठक के दौरान डॉ. रोशन जैकब ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं की प्रगति का विस्तृत आकलन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए तथा कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचना चाहिए।
बैठक में सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, स्वच्छता, राजस्व व अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों की समीक्षा की गई। उत्तर प्रदेश शासन के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की सचिव डॉ. रोशन जैकब ने संबंधित अधिकारियों को लंबित परियोजनाओं के शीघ्र निस्तारण तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता दोनों पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। बैठक में अधिकारियों को जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश भी दिए गए।
डॉ. रोशन जैकब ने कहा कि प्रशासन की कार्यप्रणाली आमजन केंद्रित होनी चाहिए तथा प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनहित सर्वाेपरि रखते हुए कार्य किया जाए। उन्होने बाढ सुरक्षा से संबंधित किए गये कार्यो की समीक्षा करते हुए अधिशासी अभियन्ता बाढ खण्ड को निर्देशित किया कि सुरक्षा से संबंधित सभी मानको को शतप्रतिशत पूर्ण कर लिया जाय।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा डा. रोशन जैकब द्वारा दिए गए निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। इसके पश्चात् अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में पहुॅचकर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का जायजा लिया।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने किया। बैठक में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव निगम, डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव, पीडी आनन्द कुमार गुप्ता, उप जिलाधिकारी राजेश यादव, रश्मि यादव, शत्रुध्न पाठक, उप कृषि निदेशक अशोक कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, डीपीआरओ धनश्याम सागर, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. ए.के. गुप्ता, ईओनगर पालिका अंगद गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता बाढ़ दिनेश कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी विकास नारायण, बीएसए अनूप तिवारी, डीएसटीओ मनोज श्रीवास्तव, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. नागेन्द्र कुमार, जिला क्रीडाधिकारी दिलीप कुमार, वरिष्ठ सहायक विकास गुप्ता सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।  

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

एडीएम साहब निकले फर्जी, नौकरी और प्लॉट के सपने बेचकर 60 लाख की ठगी

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी और नोएडा में प्लॉट पाने का सपना दिखाकर लोगों को ठगने वाला एक ऐसा "एडीएम साहब"...
दिल्ली 
एडीएम साहब निकले फर्जी, नौकरी और प्लॉट के सपने बेचकर 60 लाख की ठगी

साइबर अपराध के शिकार हुए पीड़ित को वापस कराई गई 1,89,998.00 रु0 की धनराशि

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर अपराधों की...
उत्तर प्रदेश 
साइबर अपराध के शिकार हुए पीड़ित को वापस कराई गई 1,89,998.00 रु0 की धनराशि

महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान ।

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान...