लंबित मानदेय के भुगतान को लेकर एनएचएम कर्मचारियों ने कार्रवाई की मांग 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

बिजनौर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने मार्च 2026 से लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर शासन-प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि मार्च एवं अप्रैल 2026 का मानदेय अब तक प्राप्त नहीं होने से उन्हें और उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

WhatsApp Image 2026-05-14 at 16.29.12

न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मेधावी छात्रों का हुआ भव्य सम्मान ये खबर भी पढ़े : न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मेधावी छात्रों का हुआ भव्य सम्मान

कर्मचारियों ने बताया कि वर्तमान समय में विद्यालयों का नया शैक्षणिक सत्र प्रारम्भ हो चुका है, जिसके चलते बच्चों की फीस, पुस्तकें एवं अन्य शैक्षणिक खर्चों के साथ-साथ दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करना मुश्किल हो गया है। लगातार दो माह से मानदेय न मिलने के कारण कर्मचारियों में गहरा असंतोष व्याप्त है।
उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) ने शासन से मांग की है कि सभी एनएचएम संविदा कर्मचारियों का लंबित मानदेय तत्काल जारी कराया जाए। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 20 मई 2026 तक दो माह का बकाया मानदेय नहीं मिला, तो 21 मई 2026 से प्रदेशभर में “नो पे-नो वर्क” नीति अपनाते हुए कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-05-14 at 16.29.13

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि यदि स्थिति बनी रही तो स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। संगठन ने पुनः मांग की है कि कर्मचारियों की समस्या का शीघ्र समाधान कर संभावित आंदोलन की स्थिति से बचा जाए।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

आज का राशिफल 12 जुलाई 2026  : किस को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

मेष   दिन आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आने वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 12 जुलाई 2026  : किस को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

‘मेटा’ ने वापस लिया इंस्टाग्राम फोटोज से Ai इमेज बनाने वाला फीचर

नई दिल्ली। फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरंट कंपनी मेटा ने दुनियाभर में भारी विरोध के बाद अपने नए और विवादित...
टेक-मित्र 
‘मेटा’ ने वापस लिया इंस्टाग्राम फोटोज से Ai इमेज बनाने वाला फीचर

मौसम 12 जुलाई: आज 18 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट जारी

नई दिल्ली। मौसम 12 जुलाई 2026: देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है और कई इलाकों में लगातार...
राष्ट्रीय 
मौसम 12 जुलाई: आज 18 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट जारी

मप्र में 1160 करोड़ का चावल घोटाला, 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, चार गिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में 1,160 करोड़ रुपये के फोर्टिफाइड चावल घोटाले का खुलासा होने के बाद पुलिस...
मध्य प्रदेश 
मप्र में 1160 करोड़ का चावल घोटाला, 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, चार गिरफ्तार

मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना', युवक-युवती ने रामगंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

कटघर पुल से युवक-युवती ने हाथ पकड़कर रामगंगा नदी में छलांग लगाई। युवक की पहचान तुषार के रूप में, युवती...
उत्तर प्रदेश 

देवरिया हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को भेजी एक लाख रुपये की सहायता

नौतन हथियागढ़ हत्याकांड के पीड़ित परिवार को सपा की ओर से आर्थिक सहायता। पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने एक लाख...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को भेजी एक लाख रुपये की सहायता

16 बारातघर व स्विमिंग पूल को अंतिम नोटिस, 2.20 करोड़ रुपये बकाया, जानिए किन-किन बारातघरों को भेजा गया नोटिस 

   बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं ने शहर में संचालित 16 बारातघरों एवं एक स्विमिंग पूल संचालक को बकाया जमा कराने...
उत्तर प्रदेश 
16 बारातघर व स्विमिंग पूल को अंतिम नोटिस, 2.20 करोड़ रुपये बकाया, जानिए किन-किन बारातघरों को भेजा गया नोटिस