लखनऊ पुलिस की नई पहल: नागरिक संवाद में इमोशनल इंटेलिजेंस पर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। लखनऊ में पुलिस कमिश्नरेट द्वारा “पुलिस नागरिक संवाद में इमोशनल इंटेलिजेंस की भूमिका” विषय पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ संवाद के दौरान संवेदनशील, सहानुभूतिपूर्ण और प्रभावी व्यवहार के लिए प्रशिक्षित करना रहा।

यह कार्यक्रम संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) अपर्णा कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) बबलू कुमार तथा पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) अमित कुमावत के मार्गदर्शन में 2 मई 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित संगोष्ठी सदन में आयोजित किया गया। कार्यशाला का संचालन सहायक पुलिस आयुक्त (महिला अपराध/ट्रेनिंग सेल) सौम्या पाण्डेय के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।

कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा ये खबर भी पढ़े : कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

कार्यशाला में थाना स्तर पर तैनात उपनिरीक्षकों और महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत महिला आरक्षियों सहित कुल 81 पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण सत्र का संचालन डॉ. अंजली मिश्रा एवं डॉ. हरीम फातिमा नोमानी, असिस्टेंट प्रोफेसर, लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को इमोशनल इंटेलिजेंस की अवधारणा, संवाद कौशल, व्यवहार प्रबंधन और तनावपूर्ण परिस्थितियों में भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि पुलिस के लिए न केवल अपनी भावनाओं को नियंत्रित करना, बल्कि आमजन की भावनाओं को समझना भी बेहद जरूरी है, जिससे संवेदनशील मामलों में बेहतर निर्णय लिया जा सके।

कार्यशाला में जनसुनवाई, महिला सहायता और अन्य संवेदनशील प्रकरणों के निस्तारण के दौरान सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही केस स्टडी और व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रतिभागियों को वास्तविक परिस्थितियों में प्रभावी संवाद स्थापित करने के गुर सिखाए गए।

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस तरह के प्रशिक्षण से पुलिस और आमजन के बीच विश्वास मजबूत होगा और कम्युनिटी पुलिसिंग को नई दिशा मिलेगी। भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है, ताकि पुलिसिंग को और अधिक संवेदनशील और जनोन्मुख बनाया जा सके।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कोलकाता में फ्री स्कूल स्ट्रीट के होटल में लगी आग, नौ लोगों की मौत

दमकल और आपदा प्रबंधन टीम ने चलाया बचाव अभियान
राष्ट्रीय  राज्य  पश्चिम बंगाल 
कोलकाता में फ्री स्कूल स्ट्रीट के होटल में लगी आग, नौ लोगों की मौत

महाराष्ट्र: वाशिम के मोर्णा तालाब में 5 दिन से लापता युवक-युवती के शव मिले

वाशिम। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में मालेगांव तालुका स्थित गोकसावंगी शिवार के ऊर्ध्व मोर्णा तालाब में युवक और युवती के...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र: वाशिम के मोर्णा तालाब में 5 दिन से लापता युवक-युवती के शव मिले

पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा को कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली । भारत के नौवें राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा की जयंती पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है।...
राष्ट्रीय  राज्य 
पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा को कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड सदस्य मलेशिया से डिपोर्ट

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस को अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मिली है। काउंटर इंटेलिजेंस विंग के ओवरसीज फ्यूजिटिव...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड सदस्य मलेशिया से डिपोर्ट

यूएई ने ईरान से रोका व्यापार , होर्मुज पर बढ़ा तनाव

अबूधाबी/वाशिंगटन। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद बड़ा कदम उठाया है। यूएई ने आज...
अंतर्राष्ट्रीय 
यूएई ने ईरान से रोका व्यापार , होर्मुज पर बढ़ा तनाव

उत्तर प्रदेश

ज्ञानवापी में जलाभिषेक की मांग, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट पर बोले राजू दास- ‘करारा तमाचा’

राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व पदाधिकारियों को क्लीन चिट मिलने का किया स्वागत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ज्ञानवापी में जलाभिषेक की मांग, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट पर बोले राजू दास- ‘करारा तमाचा’

लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

AI आधारित निगरानी और त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम मजबूत करने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

गाजियाबाद। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के गायन में कथित तौर पर बाधा डालने के...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना की पुलिस टीम ने मंगलवार को माफिया अतीक अहमद के...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क