लखनऊ विश्वविद्यालय में एलएलबी में लागू होगी NEP, हजारों छात्रों को मिलेगी राहत

यानी राष्ट्रीय शिक्षा नीति-थ्योरी और इंटरनल में अलग से पास होना जरूरी नहीं

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। विश्वविद्यालय ने विधि शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एल-एल.बी. (3-वर्षीय और 5-वर्षीय) पाठ्यक्रमों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को तत्काल प्रभाव से लागू करने की घोषणा की है। यह नया नियम न केवल भविष्य के छात्रों के लिए है, बल्कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र के द्वितीय सेमेस्टर में पढ़ रहे विद्यार्थियों पर भी पूरी तरह लागू होगा। इस फैसले से लॉ के हजारों छात्रों को परीक्षा और मूल्यांकन के मोर्चे पर बहुत बड़ी राहत मिली है।

नए नियमों के तहत अब विश्वविद्यालय ने अलग-अलग पास होने की बाध्यता को खत्म कर दिया है। पहले छात्रों को लिखित परीक्षा और इंटरनल असेसमेंट दोनों में अलग-अलग पासिंग मार्क्स लाने होते थे, जिससे कई छात्र किसी एक में कम नंबर आने के कारण अनुत्तीर्ण हो जाते थे। अब नई व्यवस्था में थ्योरी और इंटरनल दोनों के अंकों को मिलाकर कुल 40% अंक लाने पर भी छात्र को उस विषय में उत्तीर्ण  घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि, छात्र को पूरे सेमेस्टर में पास होने के लिए सभी विषयों को मिलाकर न्यूनतम 45% कुल अंक हासिल करना अनिवार्य होगा।इस ऐतिहासिक निर्णय के साथ ही विश्वविद्यालय ने मूल्यांकन पद्धति में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब विधि पाठ्यक्रमों के लिए 75% अंक लिखित मुख्य परीक्षा के लिए और 25% अंक इंटरनल असेसमेंट के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा, छात्रों को बड़ी राहत देते हुए यह भी साफ किया गया है कि अब विद्यार्थियों को विषम सेमेस्टर से सम सेमेस्टर में सीधे प्रोन्नत (Promote) कर दिया जाएगा, जिससे उनका शैक्षणिक सत्र प्रभावित नहीं होगा।

नायब तहसीलदार को फोन पर मिली जानमाल की धमकी ये खबर भी पढ़े : नायब तहसीलदार को फोन पर मिली जानमाल की धमकी

नियमों में अचानक हुए इस बड़े संशोधन को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि, प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के परिणाम को भी इस नई नीति के अनुसार अपडेट किया जा रहा है। जिन छात्रों की मार्कशीट पुराने नियमों के तहत बनी थी, उनकी संशोधित मार्कशीट  जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। विश्वविद्यालय का मानना है कि, इस कदम से लॉ शिक्षा के स्तर में सुधार होगा और छात्रों पर परीक्षा का मानसिक तनाव भी कम होगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर के वार्ड संख्या-8 जुगपुरा स्थित मां अहिल्याबाई बालिका इंटर कॉलेज के पीछे प्रस्तावित सड़क...
उत्तर प्रदेश 
टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

सुल्तानपुर। विकास खंड करौंदीकला के मेवपुर बरचौली स्थित बाबूराम उजागिर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को चार दिवसीय हैंडबॉल...
उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

पश्चिम बंगाल विधानसभा में 44 विभागों का बजट गिलोटिन प्रक्रिया से पारित, बिना बहस मिली मंजूरी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा ने शुक्रवार को गिलोटिन प्रक्रिया के तहत बिना किसी विस्तृत चर्चा के राज्य सरकार के 44...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल विधानसभा में 44 विभागों का बजट गिलोटिन प्रक्रिया से पारित, बिना बहस मिली मंजूरी

पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ।पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने तथा पीड़ितों को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

सेल का पहली तिमाही में मुनाफा दोगुने से ज्यादा, 1,644 करोड़ रुपये पहुंचा शुद्ध लाभ

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून पहली...
कारोबार 
सेल का पहली तिमाही में मुनाफा दोगुने से ज्यादा, 1,644 करोड़ रुपये पहुंचा शुद्ध लाभ

उत्तर प्रदेश

टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर के वार्ड संख्या-8 जुगपुरा स्थित मां अहिल्याबाई बालिका इंटर कॉलेज के पीछे प्रस्तावित सड़क...
उत्तर प्रदेश 
टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

सुल्तानपुर। विकास खंड करौंदीकला के मेवपुर बरचौली स्थित बाबूराम उजागिर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को चार दिवसीय हैंडबॉल...
उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ।पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने तथा पीड़ितों को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़

डुग्गी (मुनादी) एवं लाउड हेलर के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़