बीएचयू के दृश्य कला संकाय में 'नवसर्जना' कला प्रदर्शनी,30 युवा कलाकारों की प्रतिभा का संगम

अहिवासी कला वीथिका में कला प्रेमी व छात्र दृश्य चित्रों में प्रकाश और छाया के जादुई खेल से हुए प्रभावित

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

वाराणसी । उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के दृश्य कला संकाय के बी.एफ.ए. प्रथम वर्ष के 30 छात्र-छात्राओं की अपनी मौलिक कलाकृतियों की प्रदर्शनी 'नवसर्जना' को साथी छ़ात्रों के साथ कला प्रेमी भी सराह रहे है। संकाय के अहिवासी कला वीथिका में प्रदर्शित ये कलाकृतियां विद्यार्थियों ने अपने नियमित शैक्षणिक कार्यों और असाइनमेंट के अतिरिक्त समय निकालकर सृजित की हैं। प्रदर्शनी के संयोजक डॉ. सुरेश चंद्र जांगिड़ ने मंगलवार को बताया कि 'नवसृजना' का उद्देश्य नवागंतुक छात्र-कलाकारों की रचनात्मकता और जलरंग के माध्यम से उनकी कलात्मक अभिव्यक्ति को एक मंच प्रदान करना है।यद्यपि यह इन विद्यार्थियों के लिए सीखने और नए कौशल को निखारने का समय है, फिर भी उन्होंने कला निर्माण के तकनीकी पहलुओं में अपनी गहरी समझ और सक्षमता का परिचय दिया है। अधिकांश छात्र विशेष रूप से दृश्य चित्रों में प्रकाश और छाया के जादुई खेल से प्रभावित दिखे। वहीं, कुछ छात्रों ने भारत कला भवन संग्रहालय की प्राचीन मूर्तियों के सूक्ष्म विवरणों को अपनी कला के माध्यम से उकेरा है। अनुपम शर्मा ने व्यक्ति चित्रण के माध्यम से मानवीय भावनाओं और मूड को बखूबी दर्शाया है। वहीं, निरुपम राॅय ने वॉटरकलर लैंडस्केप में सूक्ष्म विवरणों को बड़ी बारीकी से तराशा है। नम्रता पाल ने 'एंटीक स्टडी' के माध्यम से प्राचीनता के प्रति अपना रुझान दिखाया है। इस प्रदर्शनी में अंजलि गुप्ता, शौविक, सुमित, पीयूष, सतीश, अंजलि विश्वकर्मा, सूरज, शिवा जी, अंकिता, कीर्ति, तनु, श्रेया, आलोक, साक्षी, पूजा, शिवराज, सोनू, अंजलि यादव, आर्यन, प्रिवेश, प्रगति, सपना, चांदोसाकी, कंचन, अंकित, रवि और हर्ष जैसे प्रतिभावान छात्र शामिल हैं। डॉ सुरेश ने बताया कि तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन बीते सोमवार को कला इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. ज्योति रोहिल्ला राणा और भारत कला भवन के उप-निदेशक डॉ. निशांत और दृश्य कला संकाय की संकाय प्रमुख प्रो. उत्तमा दीक्षित ने किया था। आठ अप्रैल बुधवार तक प्रदर्शनी का अवलोकन कला प्रेमी पूर्वांह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच अहिवासी कला वीथिका में कर सकते है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

लाखों-करोड़ों लेकर नौकरियां बेची जा रहीं : बाबा रामदेव

हरिद्वार। योगगुरु बाबा रामदेव ने सरकारी भर्तियों में कथित भ्रष्टाचार को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लाखों-करोड़ों लेकर नौकरियां बेची जा रहीं : बाबा रामदेव

स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल के गेट पर ताला, बाहर खड़े रहे बच्चे, शिक्षक की मनमानी ने खोली व्यवस्था की पोल

शिक्षक की मनमानी के आरोपों से शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, बीएसए ने दिए जांच के निर्देश
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल के गेट पर ताला, बाहर खड़े रहे बच्चे, शिक्षक की मनमानी ने खोली व्यवस्था की पोल

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी का युवाओं को तोहफा, नई ‘यूथ पॉलिसी’ लाने का ऐलान

लखनऊ। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित विधानभवन में ध्वजारोहण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी का युवाओं को तोहफा, नई ‘यूथ पॉलिसी’ लाने का ऐलान

विकसित भारत के निर्माता और सबसे बड़े लाभार्थी होंगे युवा: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश...
राष्ट्रीय  राज्य 
विकसित भारत के निर्माता और सबसे बड़े लाभार्थी होंगे युवा: मोदी

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी एवं राज्यसभा सांसद बृजलाल ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और विकास को लेकर समाजवादी...