जौनपुर में 123 ईदगाहों, 292 मस्जिदों में नमाज शांति पूर्वक अता हुई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। जिले भर की 123 ईदगाहों और 292 मस्जिदों में सामूहिक नमाज अता की गई। मुख्य नमाज मछलीशहर स्थित शाही ईदगाह में सुबह संपन्न हुई, जिसमें हजारों की संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।

शाही ईदगाह पर बड़ी मस्जिद के कारी जलालुद्दीन ने नमाज के बाद खुतबा दिया और देश में अमन, चैन तथा भाईचारे के लिए दुआ करवाई। नमाज के उपरांत लोगों ने अपने घरों में बकरों की कुर्बानी दी।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने बताया कि बकरीद के मौके पर संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटके मिले दंपति के शव ये खबर भी पढ़े : संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटके मिले दंपति के शव

पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव ने क्षेत्रवासियों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व त्याग, सेवा और आपसी भाईचारे की प्रेरणा देता है और सभी से मिलजुल कर त्योहार मनाने की अपील की।

स्थानीय लोगों ने कुर्बानी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह हर उस मुसलमान मर्द और औरत के लिए जरूरी है, जिसके पास एक तयशुदा रकम या उसके बराबर की संपत्ति (सोना, चांदी या नकद) हो। इसे आर्थिक क्षमता से जुड़ी एक धार्मिक जिम्मेदारी माना जाता है।

त्योहार को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। नए कपड़ों में सजे बच्चे इठलाते हुए नजर आए और ईदी मिलने के बाद अपने उपहारों की खूबियां एक-दूसरे को बताने में व्यस्त रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आजकल लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ...
टेक-मित्र 
मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम

मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 22 जुलाई 2026: देश में मौसम के बदलते तेवर के बीच मौसम विभाग ने एक और मुश्किल...
राष्ट्रीय 
मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

राशिफल : 22 जुलाई, इनके लिये जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा

मेष- स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 22 जुलाई, इनके लिये जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
उत्तर प्रदेश 
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने 1, अगस्त से अपने विभिन्न...
कारोबार 
मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

उत्तर प्रदेश

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
उत्तर प्रदेश 
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जानकीपुर में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

कौशाम्बी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी कांग्रेस ने...
उत्तर प्रदेश 
राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना