नगराम पुलिस ने 5 घंटे के भीतर युवक को बरामद कर परिजनों को सौंप

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नगराम। लखनऊ,नगराम पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा युवक को महज पांच घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक के सुरक्षित मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना की है।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय संजय कुमार घर से बिना बताए कहीं चला गया था। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद परिवार के लोगों ने नगराम थाने पहुंचकर युवक के गुम होने की सूचना दी।

 मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर युवक की तलाश शुरू कराई।पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू की और मोबाइल व अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाई। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक इंदिरा नहर स्थित इस्माईल नगर मंदिर के पास देखा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक की पहचान संजय कुमार के रूप में करते हुए उसे सकुशल बरामद कर लिया।

घर से लापता चार सगी बहनें देवा शरीफ से सकुशल बरामद, कैसरबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई ये खबर भी पढ़े : घर से लापता चार सगी बहनें देवा शरीफ से सकुशल बरामद, कैसरबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई

थाने लाकर पूछताछ करने पर संजय कुमार ने बताया कि वह किसी बात से नाराज होकर घर से चला गया था। वह लखनऊ स्थित फिनिक्स प्लासियो मॉल घूमने चला गया था और जानबूझकर वापस नहीं लौटा। बाद में घर लौटते समय पुलिस ने उसे इंदिरा नहर के पास पकड़ लिया।इसके बाद पुलिस ने युवक को उसके पिता और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटे के सकुशल मिलने पर परिवार वालों ने राहत की सांस ली और नगराम पुलिस का आभार जताया।

इस संबंध में थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया कि गुमशुदगी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को सक्रिय कर युवक की तलाश शुरू कर दी गई थी। पुलिस की तत्परता और टीमवर्क के चलते युवक को कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लिया गया। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा और सहायता पुलिस की प्राथमिकता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

विधानसभा: हंगामें की भेंट चढ़ा मानसून सत्र 

लखनऊ ।  विधानसभा का मानसून सत्र हंगामें की भेंट चढ़ गया। विपक्षी दलों द्वारा वेल में विरोध प्रदर्शन करने के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विधानसभा: हंगामें की भेंट चढ़ा मानसून सत्र 

न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विवेक कुमार ओझा CBSE स्पोर्ट्स पर्यवेक्षक नियुक्त

प्रतापगढ़। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित होने वाले CBSE Games 2026-27 के लिए प्रतापगढ़ के न्यू एंजिल्स सीनियर...
न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विवेक कुमार ओझा CBSE स्पोर्ट्स पर्यवेक्षक नियुक्त

सपाइयों ने स्व जनेश्वर मिश्र की 94वीं जयंती मनाई

शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के प्रख्यात चिन्तक एवं दार्शनिक छोटे लोहिया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सपाइयों ने स्व जनेश्वर मिश्र की 94वीं जयंती मनाई

उत्तर प्रदेश