रहस्मयी कबीरा बाबा,20 किलो की 'चाबी' से खोलते हैं अहंकार का 'ताला'

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

Chabi vale baba mahakumbh

रहस्मयी कबीरा बाबा,20 किलो की 'चाबी' से खोलते हैं अहंकार का 'ताला'

महाकुंभ नगर।बाबाओं की दुनिया बहुत रहस्मयी है।पवित्र संगम क्षेत्र में आने वाले ऐसे ही कई संतों से मुलाकात आपको निस्संदेह गंभीर दार्शनिक विचारों की ओर ले जाएगी।'हिन्दुस्थान समाचार' ने भी रायबरेली से आये एक ऐसे ही बाबा से मुलाकात की जो मन में बसे अहंकार का ताला अपनी 20 किलो की 'चाबी ' से खोलने का दावा करते हैं। करीब 50 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बाबा अपनी भारी-भरकम चाबी को लेकर पूरे देश में घूम रहे हैं। उनका न कोई आश्रम है और न ही एक ठिकाना। वह घूमते हुए अपनी बात लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

कबीर पंथ से जुड़े होने के कारण बाबा को उनके लोग कबीरा भी कहते हैं। रायबरेली के रहने वाले बाबा का नाम हरिश्चंद्र विश्वकर्मा है।बाबा ने 'हिन्दुस्थान समाचार' को बताया कि वह पूरे देश का पैदल ही भ्रमण करते हैं,इस महाकुंभ के पहले वह 2019 में अर्धकुंभ में यहां आए थे। अपनी भारी-भरकम चाबी के बारे में वह कहते हैं कि उन्होंने सत्य की खोज की है। लोगों के मन में बसे अहंकार का ताला वह अपनी बड़ी सी चाबी से खोलते हैं और वह लोगों के अहंकार को चूर-चूर कर उन्हें एक नया रास्ता दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानने वाले कबीरा बाबा कहते हैं कि आध्यात्म की ओर पूरी दुनिया भाग तो रही है, लेकिन आध्यात्म कहीं बाहर नहीं है बल्कि वो इंसान के अंदर ही बसा है। कबीरा के नाम से जाने जाने वाले हरिश्चंद्र विश्वकर्मा का बचपन से ही आध्यात्म की ओर झुकाव हो गया था।'हिन्दुस्थान समाचार' से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब वह 16 साल के हुए तो उन्होंने समाज में फैली बुराइयों और नफरत से लड़ने का फैसला कर लिया और घर से निकल गए।पूरे देश मे घूमने के बाद उनको अहसास हुआ कि लोगों को सामाजिक बुराइयों से बचाने के लिए उन्हें कोई साधारण तरीका अपनाया होगा।अब यह 20 किलो की चाबी ही है जिसके सहारे वह लोगों तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं।उन्होंने अपनी चाबी के बारे में बताते हुए कहा कि इस चाबी में आध्यात्म और जीवन का राज छिपा है,हालांकि इस चाबी के राज के बारे में लोग जानना नहीं चाहते है, क्योंकि इसके लिए किसी के पास समय नहीं है और कहते हैं कि अगर वह किसी को रोककर कुछ कहते हैं तो लोग यह कहकर मुंह फेर लेते हैं कि बाबा मेरे पास छुट्टे पैसे नहीं हैं। शायद लोगों को लगता है कि मैं उनसे पैसे मांग रहा हूं। इस सबके बावजूद बाबा निराश नहीं हैं और कहते हैं कि वह इस चाबी के माध्यम से लोगों तक अपनी बात पहुंचाते रहेंगें और यही उनकी साधना है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

MP में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, ई-ज्ञानसेतु पर मिलेंगे ई-कंटेंट

- ई-ज्ञान सेतु पर उपलब्ध होंगे स्नातक स्तर के विभिन्न विषयों के सत्यापित ई-कंटेंट-10 डिजिटल स्टूडियो में तैयार हो रहे...
मध्य प्रदेश 
MP में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, ई-ज्ञानसेतु पर मिलेंगे ई-कंटेंट

IAEA ने ईरान को UNSC में भेजने का प्रस्ताव किया पारित

वियना। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के 35 सदस्यीय बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने ईरान...
अंतर्राष्ट्रीय 
IAEA ने ईरान को UNSC में भेजने का प्रस्ताव किया पारित

जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी मार्ग पर सफदरगंज तिराहे के पास बुधवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जहरीली शराब से 28 मौतें, जिम्मेदारों पर हो कठोर कार्रवाई: मुख्यमंत्री

भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से अब तक 28 लोगों की मौत...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
जहरीली शराब से 28 मौतें, जिम्मेदारों पर हो कठोर कार्रवाई: मुख्यमंत्री

यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

  स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 1,139 मेडिकल टीमें तैनात-2,304 नाव-मोटरबोट से जारी चलाया गया बचाव अभियान, राहत शरणालयों में मिला...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

उत्तर प्रदेश

जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी मार्ग पर सफदरगंज तिराहे के पास बुधवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

  स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 1,139 मेडिकल टीमें तैनात-2,304 नाव-मोटरबोट से जारी चलाया गया बचाव अभियान, राहत शरणालयों में मिला...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

भाजपा लोकतंत्र की दुश्मन: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए उसे लोकतंत्र का दुश्मन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजपा लोकतंत्र की दुश्मन: अखिलेश यादव

इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र ने भेजा प्रधानमंत्री को पत्र 

लखनऊ। इण्डियन पब्लिक सर्विस इम्प्लाईज फेडरेशन,इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र और वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र...
उत्तर प्रदेश 
इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र ने भेजा प्रधानमंत्री को पत्र