ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से नहर में गिरी मोटरसाइकिल, युवक की मौके पर मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मीरजापुर। ड्रमंडगंज क्षेत्र के लालापुर-सेमरा कलां संपर्क मार्ग स्थित लालापुर गांव में सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर बाइक सवार दो युवक नहर में जा गिरे। हादसे में मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लालगंज थाना क्षेत्र के खोमर मैना गांव निवासी श्याम सुंदर (35) अपने गांव के साथी नागेश (30) के साथ मोटरसाइकिल से लालापुर स्थित अपनी ससुराल जा रहा था।

राजकीय ऑप्टोमेट्रिस्ट की हुई बैठक    ये खबर भी पढ़े : राजकीय ऑप्टोमेट्रिस्ट की हुई बैठक  

दोनों सेमरा कलां-लालापुर संपर्क मार्ग पर पहुंचे थे। आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली को साइड से पार करने के प्रयास में मोटरसाइकिल ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर लगते ही दोनों युवक बाइक समेत सड़क किनारे नहर में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में बाइक पर पीछे बैठे नागेश की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद गंभीर रूप से घायल श्याम सुंदर को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भेजा।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक आलोक सिंह यादव ने पैर में गंभीर चोट होने के कारण उसे मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। मृतक नागेश के भाई हरिशंकर की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संबंध में थानााध्यक्ष भारत सुमन ने मंगलवार को बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली से टकराने के कारण बाइक सवार नागेश की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल श्याम सुंदर का उपचार कराया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

खेती में तकनीक की नई क्रांति: ड्रोन सेवा शुरू करने वाला देश का पहला जिला बना धमतरी

रायपुर। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले ने देश...
खेती-बाड़ी  छत्तीसगढ़ 
खेती में तकनीक की नई क्रांति: ड्रोन सेवा शुरू करने वाला देश का पहला जिला बना धमतरी

किशनगंज: अवैध लॉटरी कारोबार का भंडाफोड़, 1.48 करोड़ रुपये के टिकट व नकदी बरामद

किशनगंज। जिले में अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली...
बिहार 
किशनगंज: अवैध लॉटरी कारोबार का भंडाफोड़, 1.48 करोड़ रुपये के टिकट व नकदी बरामद

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

अयोध्या मंडल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 4,893 जोड़ों का हुआ विवाह, 47.67 करोड़ रुपये की सहायता सामाजिक...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी सौगात, ₹283.81 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

झाबुआ। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को जनजातीय बाहुल्य झाबुआ जिले के थांदला स्थित शासकीय महाविद्यालय ग्राउंड...
मध्य प्रदेश 
मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी सौगात, ₹283.81 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

कौशाम्बी। जिले के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी के बाल रोग विभाग की एसएनसीयू टीम ने अत्यंत कम जन्म वजन...
उत्तर प्रदेश 
900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

अयोध्या मंडल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 4,893 जोड़ों का हुआ विवाह, 47.67 करोड़ रुपये की सहायता सामाजिक...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

कौशाम्बी। जिले के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी के बाल रोग विभाग की एसएनसीयू टीम ने अत्यंत कम जन्म वजन...
उत्तर प्रदेश 
900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में दो मुख्य आरक्षियों ने जीता कांस्य पदक

फिरोजाबाद, हैदराबाद में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में फिरोजाबाद के दो मुख्य आरक्षियों ने कांस्य पदक जीतकर...
उत्तर प्रदेश 
हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में दो मुख्य आरक्षियों ने जीता कांस्य पदक

बिना फिटनेस-परमिट के स्कूली वाहन नहीं चलेंगे, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

फतेहपुर। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सड़क...
उत्तर प्रदेश 
बिना फिटनेस-परमिट के स्कूली वाहन नहीं चलेंगे, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती