झांसी : राष्ट्रीय लोक अदालत में 2.72 लाख से अधिक वादों का हुआ निस्तारण

16 बिखरे परिवार फिर हुए एक, ई-सेवा केंद्र व फ्री लीगल हेल्प डेस्क का शुभारंभ

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड 2,72,743 वादों का निस्तारण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश कमलेश कच्छल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

इस मौके पर जनपद न्यायाधीश ने कहा कि तकनीक के समावेश से न्याय प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और गतिशील बनेगी। उन्होंने आमजन से लोक अदालत में सहभागिता कर न्याय प्रक्रिया को सरल व सुलभ बनाने की अपील की।

राष्ट्रीय लोक अदालत में 154 वैवाहिक, 63 सिविल, 1326 अन्य वादों समेत 11,614 शमनीय आपराधिक मामलों का निस्तारण किया गया। साथ ही सात लाख रुपये से अधिक अर्थदंड वसूला गया।

चिनहट में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत ये खबर भी पढ़े : चिनहट में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत

विभिन्न न्यायालयों में 10,537 विद्युत उपभोक्ता वाद, 88,359 जनहित गारंटी अधिनियम वाद, 1058 आपराधिक व 184 राजस्व वादों का भी निस्तारण हुआ। बैंक ऋण और मोबाइल बिल से जुड़े 909 प्रीलिटिगेशन मामलों में छह करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि के समझौते कराए गए।

लोक अदालत के अवसर पर न्यायालय परिसर में ई-सेवा केंद्र और फ्री लीगल हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। ई-सेवा केंद्र के माध्यम से वादकारियों को केस की जानकारी, ई-फाइलिंग, प्रमाणित प्रतियां, ई-भुगतान और ई-मुलाकात जैसी डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

पारिवारिक न्यायालय की मध्यस्थता से 16 विवादित दंपतियों के बीच सुलह कराई गई। इनमें छह जोड़ों ने पुराने मतभेद भुलाकर पुनः साथ रहने का निर्णय लिया। न्यायालय परिसर में जोड़ों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर नए जीवन की शुरुआत की।

लोक अदालत में विभिन्न विभागों की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल भी लगाए गए, जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ मौके पर समस्याओं का समाधान किया गया।

इस अवसर पर शरद कुमार चौधरी, रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव, सुमित परासर सहित बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और वादकारी मौजूद रहे।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जिला जज, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण कर लिया जायजा

श्रावस्ती, 30 जुलाई, (तरुणमित्र)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश चन्द, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी एवं सचिव, जिला...
जिला जज, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण कर लिया जायजा

अपनी लाडली के लिए यहां से चुनें 2 से 4 अक्षरों वाला यूनिक नाम

लाडली :आजकल लोग, पैदा होने वाले बच्चे बच्चियों के लिए नाम चुनते है  कई श्रोतो से, सयोगियो , रिस्तेदारो से...
नारी व बाल जगत 
अपनी लाडली के लिए यहां से चुनें 2 से 4 अक्षरों वाला यूनिक नाम

घरेलू नाइट क्रीम  सेचेहरे पर आएगा गुलाबी निखार

नाइट क्रीम : चावल का पानी सिर्फ एक पारंपरिक घरेलू नुस्खा नहीं, बल्कि कोरियन ग्लास स्किन का सबसे बड़ा राज...
लाइफस्टाइल 
घरेलू नाइट क्रीम  सेचेहरे पर आएगा गुलाबी निखार

नाश्ते में खाएं दही और चावल से बनी स्वादिष्ट मोर कली

मोर कली  : अगर कभी अचानक से भूख लगे और कुछ हेल्दी खाने का मन हो तो आप तमिलनाडु की...
खाना पकाना 
नाश्ते में खाएं दही और चावल से बनी स्वादिष्ट मोर कली

 पीएम संसद में आकर एंटी पेपर लीक पर बयान दें' :खड़गे

दिल्ली :लोकसभा में पास होने के बाद  राज्यसभा में परीक्षा में सुधार वाला Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Amendment...
राष्ट्रीय 
 पीएम संसद में आकर एंटी पेपर लीक पर बयान दें' :खड़गे

उत्तर प्रदेश

बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) जनपद बरेली के तत्वावधान में गुरुवार को चौपला रोड स्थित होटल अजन्ता...
उत्तर प्रदेश 
बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

बदायूं। बुधवार रात शहर के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में युवक की इलाज के बाद मौत होने पर परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

अमेठी। अमेठी जनपद में चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला का शव गुरुवार को नहर से बरामद...
उत्तर प्रदेश 
लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत हत्या एवं मारपीट...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा