पूर्व मंत्री आबिद रज़ा की अध्यक्षता में बदायूं विधानसभा की मासिक बैठक

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

 

बदायूं। रविवार को बदायूं विधानसभा समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में एक बारात घर में आयोजित की गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि आज प्रदेश की जनता उत्तर प्रदेश सरकार से परेशान है। किसान, गरीब मजदूर, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक पर सरकार अत्याचार कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए से भाजपा सरकार बौखला गई है। इसीलिए सरकार के जनप्रतिनिधि अधिकारियों पर दबाव बना कर सपा कार्यकर्ताओं व गरीब जनता पर जुल्म करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संसद में बाबा अंबेडकर जी का अपमान पूरे देश की जनता का अपमान है। भाजपा संविधान बदलना चाहती है। संविधान देश की एक ऐसी किताब है जिससे पूरे देश की जनता के हक सुरक्षित है।

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद ये खबर भी पढ़े : गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

उन्होंने कहा कि बदायूं जिले में सरकार के जनप्रतिनिधि अधिकारियों पर दबाव बनाकर गलत कार्यों को अंजाम दे रहे है। चाहे मझिया सूरजकुंड का प्रकरण हो, चाहे गुलफाम की आत्मदाह के प्रयास का प्रकरण इन सबके पीछे सरकार के नेताओं का इनडायरेक्ट हाथ है। बैठक में सर्वसम्मति से यह पास हुआ कि बदायूं के जितने बर्निंग मुद्दे है, इन पर डेलिगेशन बनाना चाहिए। डेलिगेशन के जिम्मेदार लोग पीड़ित लोगों से मिलकर इंसाफ दिलाने में उनकी मदद करें। जिस पर आबिद रजा ने बैठक में कार्यकर्ताओं को डेलिगेशन सांसद आदित्य यादव व आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव से वार्ता करके बनाने का वायदा किया। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव ने कहा कि 27 जनवरी बदायूं विधानसभा की जनता से मिलने प्रत्येक गांव में जाने का प्रयास करेंगे। नगर अध्यक्ष फरहत अली ने कहा सन 2027 में शहर के कार्यकर्ता तन, मन, धन से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार बनाने के लिए अपने अपने इलाके में जुट जाएं। बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस