संत कबीर नगर, आज थाना मेहदावल क्षेत्रान्तर्गत प्रेमा एजुकेशन अकादमी, मेहदावल में भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों को परखने हेतु मॉक ड्रिल करायी गयी । उपजिलाधिकारी मेहदावल तथा क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह* द्वारा मॉक ड्रिल का नेतृत्व किया गया । इस दौरान आकस्मिक आपदा की स्थिति का अभ्यास करते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सुरक्षित निकासी, बचाव एवं राहत कार्यों के संबंध में व्यावहारिक रूप से जानकारी दी गयी ।
मॉक ड्रिल के दौरान आपदा की स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया, सुरक्षित स्थान पर निकासी, घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने तथा राहत-बचाव कार्यों में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय का अभ्यास किया गया। पुलिस एवं प्रशासनिक टीमों द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की कार्यवाही की गयी।
*इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय पुलिस, प्रशासन एवं सम्बन्धित विभागों की त्वरित प्रतिक्रिया एवं समन्वय क्षमता को परखना तथा छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना रहा ।*