एमएमएमयूटी,पहली महिला नवनियुक्त कुलपति प्रो.अनुपमा कौशिक शर्मा ने कार्यभार संभाला  

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

समारोह में बोलते हुए  कुलपति प्रो अनुपमा कौशिक शर्मा ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे गोरखपुर की पावन भूमि पर सेवा करने का अवसर मिला है।

गोरखपुर,मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,की नवनियुक्त कुलपति प्रो अनुपमा कौशिक शर्मा ने आज सुबह विश्वविद्यालय के पांचवें कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। कुलपति के रूप में उनका कार्यभार ग्रहण करना ऐतिहासिक है क्योंकि मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज के समय से विश्वविद्यालय बनने के बाद अब तक किसी महिला के हाथ में संस्थान की कमान नहीं रही है। सम्भवतः प्रदेश के राजकीय तकनीकी संस्थानों में भी अब तक कोई महिला कुलपति या निदेशक नहीं रही है।

जनभवन, लखनऊ द्वारा निर्गत आदेश के अनुसार उनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष का होगा। अटल भवन स्थित कुलपति सचिवालय में पूर्व कुलपति प्रो जे पी सैनी ने उन्हें कार्यभार हस्तांतरित किया। इस दौरान कुलसचिव  चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी, वित्त नियंत्रक  विनय कुमार राय, अधिष्ठाता प्रो जय प्रकाश एवं प्रो बी के पांडेय, जनसंपर्क अधिकारी डॉ अभिजित मिश्र, उप कुलसचिव डॉ डी के गोस्वामी, सहायक कुलसचिव  प्रदीप कांत सिंह,  मनोज बलोनी सहित प्रो अनुपमा कौशिक शर्मा ने पति प्रो एस के शर्मा,  कुलपति, पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी, बठिंडा एवं परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। 

नगराम पुलिस ने दबोचे दो गांजा तस्कर, 16 लाख का माल बरामद    ये खबर भी पढ़े : नगराम पुलिस ने दबोचे दो गांजा तस्कर, 16 लाख का माल बरामद   

प्रो अनुपमा कौशिक शर्मा की उच्च शिक्षा पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से हुई है जहां उन्होंने 1993 में केमिकल इंजीनियरिंग में बी ई, 1995 में केमिकल इंजीनियरिंग में एम ई, 1999 में एम बी ए फाइनेंस, तथा 2005 में केमिकल इंजीनियरिंग में पी एच डी की है। इसके साथ ही उन्होंने सांख्यिकी में पी जी डिप्लोमा तथा फ्रेंच भाषा में डिप्लोमा भी किया है। उन्होंने लेक्चरर के तौर पर वर्ष 1999 में अपना करियर पंजाब विश्वविद्यालय के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग से शुरू किया था जहां वे 2008 में एसोसिएट प्रोफेसर और 2011 में प्रोफेसर बनीं। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी में विभिन्न प्रशासनिक दायित्वों का भी निर्वहन किया है जिसमें प्रमुख हैं समन्वयक टेक्विप, अधिष्ठाता पुरातन छात्र संबंध, एवं अध्यक्ष, यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी। प्रो शर्मा के पास शिक्षण, शोध, एवम अकादमिक प्रशासन में 31 वर्षों का विशद अनुभव है। प्रो शर्मा ने लगभग 100 अंतर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित किए हैं और 10 पी.एच.डी. शोध प्रबंधों का पर्यवेक्षण किया है। उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय/ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में आमंत्रित वक्तव्य दिए हैं एवम तकनीकी सत्रों की अध्यक्षता की है। उन्हें एशियन पॉलिमर एसोसिएशन का यंग रिसर्चर अवार्ड, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, नई दिल्ली का करियर अवार्ड फॉर यंग टीचर्स, तथा इंडो स्विस बाईलैटरल रिसर्च इनिशिएटिव फेलोशिप से सम्मानित किया जा चुका है।

वे पंजाब यूनिवर्सिटी की एम बी ए परीक्षा एवं सांख्यिकी डिप्लोमा परीक्षा की गोल्ड मैडलिस्ट भी रही हैं। उन्होंने फ्रांस, अमेरिका, चीन, स्विट्जरलैंड, एवं मलेशिया की अकादमिक यात्राएं भी की हैं। इसके अलावा, उन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार, डी आर डी ओ, यू जी सी, ए आई सी टी ई, तथा सी इस आई आर द्वारा वित्त पोषित एक दर्जन से अधिक शोध परियोजनाएं पूर्ण की हैं। उन्होंने आई आई टी खड़गपुर, आई आई एम कोलकाता, आई आई टी मुंबई जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में नेतृत्व एवं प्रबंधन से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आस्ट्रिया, फ्रांस और जापान के विश्वविद्यालयों के साथ शोध सहयोग भी कर चुकी हैं।

दिन में पूर्व कुलपति प्रो जे पी सैनी का विदाई एवम नवागत कुलपति प्रो अनुपमा कौशिक शर्मा का स्वागत समारोह अटल भवन बोर्ड रूम में आयोजित हुआ। समारोह के दौरान उत्तरीय एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर पूर्व कुलपति एवम नवागत कुलपति का अभिनंदन विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिष्ठाता, एवं अधिकारियों द्वारा किया गया। समारोह में बोलते हुए  कुलपति प्रो अनुपमा कौशिक शर्मा ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे गोरखपुर की पावन भूमि पर सेवा करने का अवसर मिला है।Screenshot_20260526_165948_Gallery फिलहाल एम एम एम यू टी देश के शीर्ष 100 संस्थानों में शामिल है। मेरी कोशिश होगी कि विश्वविद्यालय देश के शीर्ष 50 संस्थानों में शामिल हो। इसके लिए हमें टीम की तरह काम करना होगा। मुझे उम्मीद है कि पूरा विश्वविद्यालय परिवार विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने में सहयोग करेगा। क्योंकि संस्थान की उन्नति में ही हम सबकी उन्नति और प्रगति निहित है।

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा कैंप कार्यालय पर किया गया ध्वजारोहण

संत कबीर नगर, आज दिनाँक 15.08.2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना*...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा कैंप कार्यालय पर किया गया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर महुली पुलिस ने स्कूली बच्चों व वृद्धाश्रम में पहुँचकर बांटी खुशियां एवं फल

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में थाना प्रभारी महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय* के नेतृत्व...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर महुली पुलिस ने स्कूली बच्चों व वृद्धाश्रम में पहुँचकर बांटी खुशियां एवं फल

ऑपरेशन मजनू: संतकबीरनगर पुलिस का स्कूल-कॉलेजों के आसपास मनचलों पर कड़ा प्रहार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन मजनू: संतकबीरनगर पुलिस का स्कूल-कॉलेजों के आसपास मनचलों पर कड़ा प्रहार

जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।

संत कबीर नगर,15 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम एवं हर्षाेल्लास के वातावरण में मनाया...