आईपीएल मैच के दौरान मध्य रात्रि 12:30 बजे तक चलेगी मेट्रो

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊआईपीएल-2026 को देखते हुए लखनऊ मेट्रो ने बड़ा फैसला लिया है। लखनऊ मेट्रो ने लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच के दिनों में अपनी सेवाएं रात 12:30 बजे (मध्यरात्रि) तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय क्रिकेट प्रेमियों की सुविधाजनक और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

दरअसल, लखनऊ मेट्रो इंडियन प्रीमियर लीग-2026 के दौरान एलएसजी टीम के आधिकारिक कनेक्टिविटी पार्टनर के तौर पर जुड़ा है। यह टूर्नामेंट 28 मार्च से शुरू हो चुका है। शाम के मैचों का समय 7:30 बजे से शुरू होता है, जिसे ध्यान में रखते हुए मेट्रो सेवाएं रात 12:30 बजे तक उपलब्ध रहेंगी, ताकि दर्शकों को देर रात सुरक्षित और भरोसेमंद यात्रा मिल सके।
 
यात्रियों की सुविधा के लिए इंदिरा नगर मेट्रो स्टेशन से इकाना स्टेडियम तक और ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन से इकाना स्टेडियम तक फीडर बस सेवाएं भी चलाई जाएंगी। यात्रियों को ट्रांसपोर्ट नगर और इंदिरा नगर मेट्रो स्टेशन से दोपहर 3 बजे से हर 15 मिनट के अंतराल पर इकाना स्टेडियम के लिए बस मिल सकेगी। इकाना स्टेडियम से भी मैच समाप्त होने के बाद तक मेट्रो स्टेशनों तक बस सेवा उपलब्ध होगी। यह पहल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है, ताकि आईपीएल मैचों के दौरान देर रात घर लौटना आसान और सुरक्षित हो सके।
 
यूपीएमआरसी ने सभी मैच दर्शकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और सुगम यात्रा का आनंद लें। इस संबंध में यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने कहा कि क्रिकेट प्रेमियों को सुरक्षित, आरामदायक और निर्बाध यात्रा देने के लिए हमने लगातार चौथे साल भी लखनऊ मेट्रो की मध्यरात्रि सेवाएं जारी रखी हैं। हमारा उद्देश्य केवल सफर कराना नहीं, बल्कि हर यात्री को एक बेहतरीन और यादगार अनुभव देना है। लखनऊ में 1 अप्रैल,22 अप्रैल,26 अप्रैल,7 मई,15 मई,23 मई को शाम में आयोजित होगा। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

रंजिश में दबंगों ने पति-पत्नी व बेटी को पीटा, मुकदमा‌ दर्ज

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
रंजिश में दबंगों ने पति-पत्नी व बेटी को पीटा, मुकदमा‌ दर्ज

सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन

चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी सदर ब्लाक प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 दिवसीय...
मध्य प्रदेश 
सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन

एशियाई खेल: बुधवार से एथलेटिक्स अभियान, नीरज चोपड़ा की जगह लेंगे रोहित

भारत एशियाई खेलों में बुधवार से अपने एथलेटिक्स अभियान की शुरुआत करेगा। 23 से 29 सितंबर तक चलने वाली एथलेटिक्स...
खेल 
एशियाई खेल: बुधवार से एथलेटिक्स अभियान, नीरज चोपड़ा की जगह लेंगे रोहित

शिक्षा सेवा में चयनित 3567 अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

अब उप्र बदल रहा है यहां योग्य युवाओं को मिलती नौकरी: योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन हजार 567 चयनित...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षा सेवा में चयनित 3567 अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

उत्तर प्रदेश

रंजिश में दबंगों ने पति-पत्नी व बेटी को पीटा, मुकदमा‌ दर्ज

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
रंजिश में दबंगों ने पति-पत्नी व बेटी को पीटा, मुकदमा‌ दर्ज

शिक्षा सेवा में चयनित 3567 अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

अब उप्र बदल रहा है यहां योग्य युवाओं को मिलती नौकरी: योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन हजार 567 चयनित...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षा सेवा में चयनित 3567 अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

पीएम आवास के लिए अन्य जातियों को बना दिया अनुसूचित

सोनभद्र। सरकार गरीबों और पात्रों को जहाँ प्रधानमंत्री आवास देकर पक्का छत उपलब्ध करा रही है, वहीं इस अति महत्वाकांक्षी...
उत्तर प्रदेश 
पीएम आवास के लिए अन्य जातियों को बना दिया अनुसूचित