नदी में डूबने से मेडिकल छात्रों की मौत, शव के लिए चंदा जुटाने को मजबूर पिता 

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

 सिद्धार्थनगर : जिले के जोगिया थाना क्षेत्र में सोमवार शाम बूढ़ी राप्ती नदी में डूबने से मेडिकल छात्र सत्यम नायक और सचिन महावर की मौत हो गई. ये दोनों छात्र अपने दो अन्य साथियों, नितेश और विनीत के साथ योगमाया मंदिर के पास नदी में नहाने पहुंचे थे.

नहाते समय सत्यम और सचिन गहरे पानी का अंदाजा नहीं लगा पाए और डूबने लगे. किनारे मौजूद साथियों की सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने एक घंटे की तलाश के बाद दोनों के शव बाहर निकाले. मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पूजा के बहाने आभूषण झपटने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 3 गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : पूजा के बहाने आभूषण झपटने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 3 गिरफ्तार

हादसे का शिकार हुए छात्रोंमें सचिन महावर एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र था, जो राजस्थान के सवाई माधोपुर का निवासी था. वहीं, सत्यम नायक जूनियर रेजिडेंट (JR) थे और वह उत्तर प्रदेश के ही बस्ती जिले के कलवारी क्षेत्र के रहने वाले थे.

चार दोस्त एक साथ नदी पर गए थे, लेकिन दो छात्र किनारे पर होने के कारण सुरक्षित बच गए. मौके पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार, छात्र अक्सर यहां नहाने आते हैं, लेकिन गहराई का पता न होने से यह हादसा हुआ.

मृतक छात्र सचिन महावर के परिवार के हालात बेहद भावुक करने वाले हैं. सचिन के पिता ऑटो रिक्शा चलाकर उसे डॉक्टर बनाने का सपना देख रहे थे.

जब बेटे की मौत की खबर राजस्थान पहुंची, तो पिता के पास सिद्धार्थनगर आने तक के पैसे नहीं थे. ग्रामीणों और सहपाठियों के अनुसार, परिजनों ने गांव में चंदा लगाकर रुपए इकट्ठा किए ताकि वे बेटे का शव लेने उत्तर प्रदेश पहुंच सकें. इस खबर ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं.

एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही जोगिया थाना प्रभारी और राहत बचाव दल मौके पर पहुंच गया था. गोताखोरों ने करीब डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद शवों को रिकवर किया.

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ब्लू लाइन एक्वा लाइन मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने वाले एसी स्काईवॉक नहीं खोला जाएगा

नोएडा: नोएडा अथॉरिटी के सूत्रों के मुताबिक, सेक्टर-52 और सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने वाला पहला एसी स्काईवॉक अब 16...
राष्ट्रीय 
ब्लू लाइन एक्वा लाइन मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने वाले एसी स्काईवॉक नहीं खोला जाएगा

गृह मंत्री अमित शाह उदयपुर पहुंचे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत; चित्तौड़गढ़ को देंगे सौगात

उदयपुर, 16 अगस्त। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह राजस्थान शनिवार रात उदयपुर पहुंचे। उनके आगमन पर मुख्यमंत्री भजनलाल...
राष्ट्रीय 
गृह मंत्री अमित शाह उदयपुर पहुंचे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत; चित्तौड़गढ़ को देंगे सौगात

 इजरायली हमले के बाद नेतन्याहू और हिजबुल्लाह आमने-सामने

तेल अवीव: दक्षिणी लेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक के बाद इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। इजरायल...
अंतर्राष्ट्रीय 
 इजरायली हमले के बाद नेतन्याहू और हिजबुल्लाह आमने-सामने

आज का राशिफल 16 अगस्त, 2026:इरादों को ठोस कार्यों में बदलने का समय आ गया  

मेष रिश्ते आज भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। चाहे व्यापार हो या निजी जीवन, ध्यान से सुनना और आपसी समझ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 16 अगस्त, 2026:इरादों को ठोस कार्यों में बदलने का समय आ गया  

हरियाली तीज पर पुलिस परिवारों में छाया उल्लास, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कौशाम्बी। जिले के पुलिस लाइन कौशाम्बी परिसर में हरियाली तीज के अवसर पर वामा सारथी की अध्यक्ष शोभा वर्मा...
उत्तर प्रदेश 

अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

अयोध्या। सावन शुक्ल तृतीया तिथि को श्रीराम जन्मभूमि परिसर में झूलनोत्सव की नई परंपरा का शुभारंभ हो गया। भव्य पालकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहास

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर बस्तर संभाग के दुर्गम और सुदूर अंचलों में एक नया अध्याय लिखा गया।...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश  झारखंड 
बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहास

स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर डीजीपी द्वारा किया गया ध्वजारोहण

लखनऊ। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने शनिवार को तिलक मार्ग स्थित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर डीजीपी द्वारा किया गया ध्वजारोहण