बिजली कर्मचारियों द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। निजीकरण की नीतियों एवं बिजली कर्मियों पर हो रहे उत्पीड़न के विरोध में चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी जन-जागरण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को मुजफ्फरनगर एवं मेरठ में बिजली कर्मचारियों द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जनपदों में भी आंदोलन के क्रम में विरोध कार्यक्रम निरंतर जारी रहे। संघर्ष समिति के आह्वान पर पिछले 506 दिनों से चल रहे इस आंदोलन के तहत बिजली कर्मी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के निर्णय का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। साथ ही मार्च 2023 से आंदोलन के दौरान बिजली कर्मियों पर की गई सभी उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों को तत्काल वापस लेने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई जा रही है। संघर्ष समिति के प्रमुख पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली कर्मी आगामी भीषण गर्मियों को देखते हुए उपभोक्ताओं एवं किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो,इसके लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं और जनसमर्थन के साथ आंदोलन को आगे बढ़ा रहे हैं। इसके बावजूद पावर कॉर्पोरेशन का शीर्ष प्रबंधन निजीकरण की दिशा में आगे बढ़ते हुए बड़े पैमाने पर अनुभवी आउटसोर्स एवं संविदा कर्मियों को सेवा से हटा रहा है तथा नियमित कर्मचारियों के दूरदराज तबादले कर रहा है,जिसका सीधा प्रतिकूल प्रभाव बिजली व्यवस्था पर पड़ना तय है। संघर्ष समिति ने मांग की कि प्रबंधन तत्काल संघर्ष समिति से वार्ता कर समाधान निकाले, आंदोलन के कारण की गई सभी उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस ले तथा हटाए गए अल्प वेतनभोगी एवं अनुभवी संविदा कर्मियों को पुनः कार्य पर बहाल किया जाए।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती 

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ जाने से उन्हें शुक्रवार रात ठाणे के जुपिटर हॉस्पिटल में...
महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती 

मानसून सत्र में सरकार को घेरेगी कांग्रेस, कई अहम मुद्दों पर पूछेगी सवाल

नई दिल्ली। कांग्रेस ने संसद के आगामी मानसून सत्र में केंद्र सरकार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर घेरने की रणनीति...
राष्ट्रीय 
मानसून सत्र में सरकार को घेरेगी कांग्रेस, कई अहम मुद्दों पर पूछेगी सवाल

बदायूं: नगर पालिका का दूसरे दिन भी एक्शन: 81 और दुकानदारों को थमाए नोटिस

बदायूं। शहर को बारिश के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या से बचाने के लिए नगर पालिका ने दूसरे दिन भी...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: नगर पालिका का दूसरे दिन भी एक्शन: 81 और दुकानदारों को थमाए नोटिस

एनबीटी उत्सव में बोले रक्षा मंत्री, बदली सोच तो बदल गई भारत के प्रति दुनिया की नजर

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने केवल विकास की नई इबारत...
राष्ट्रीय 
एनबीटी उत्सव में बोले रक्षा मंत्री, बदली सोच तो बदल गई भारत के प्रति दुनिया की नजर

उत्तर प्रदेश

बदायूं: नगर पालिका का दूसरे दिन भी एक्शन: 81 और दुकानदारों को थमाए नोटिस

बदायूं। शहर को बारिश के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या से बचाने के लिए नगर पालिका ने दूसरे दिन भी...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: नगर पालिका का दूसरे दिन भी एक्शन: 81 और दुकानदारों को थमाए नोटिस

अवैध देशी तमंचा  के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...
उत्तर प्रदेश 
अवैध देशी तमंचा  के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार