श्रीजी केमिकल्स हींग फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस शहर के अलीगढ़ रोड पर दीनबंधु हॉस्पिटल के पीछे नवींपुर जाने वाले रास्ते पर स्थित श्रीजी केमिकल्स हींग फैक्टरी में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से करीब 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

फैक्टरी में सुबह लगभग 4:00 बजे आग लगी। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने पहले स्वयं आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर फायर स्टेशन को सूचना दी गई। इसी बीच फैक्टरी स्वामी को भी इसकी सूचना दी गई।

फैक्टरी स्वामी भी मौके पर पहुंच गए। इधर आग की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर भेजा जेल ये खबर भी पढ़े : हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर भेजा जेल

आग बुझने के बाद आसपास के क्षेत्र में फैले डर का माहौल समाप्त हुआ। इस दौरान लोगों को यह डर सताता रहा कि कहीं आग और ज्यादा विकराल रूप में धारण कर ले।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राजकुमार वाजपेयी ने बताया कि एक फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर तीन फायर टेंडर टीम के साथ पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

25 दिनों में 11 किलो वजन घटा, पर सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर मंतर से हटाकर और बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में शिफ्ट...
राष्ट्रीय 
25 दिनों में 11 किलो वजन घटा, पर सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिरगुवां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई।...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

कौशाम्बी। जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, टेवा ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल...
उत्तर प्रदेश 
84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

नासिक में पत्नी और बेटे की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, अस्पताल में इलाज जारी

मुंबई। नासिक जिले के जेल रोड स्थित वसंत बिहार इलाके की महारुद्र कॉलोनी में पत्नी और बेटे की सनसनीखेज हत्या...
महाराष्ट्र 
नासिक में पत्नी और बेटे की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, अस्पताल में इलाज जारी

मुनाफा बढ़ने के बावजूद एचडीएफसी बैंक के शेयर दबाव में, मार्केट कैप में बड़ी गिरावट

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के शेयर में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। इसके साथ बैंक...
कारोबार 
मुनाफा बढ़ने के बावजूद एचडीएफसी बैंक के शेयर दबाव में, मार्केट कैप में बड़ी गिरावट

उत्तर प्रदेश

झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिरगुवां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई।...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

कौशाम्बी। जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, टेवा ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल...
उत्तर प्रदेश 
84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान कार्यालय (एन.आई.सी.) बहराइच के नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। भारत सरकार के सहयोग से खुरपका मुँहपका रोग नियन्त्रण (एफएमडीसीपी) कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद बहराइच में 22 जुलाई से...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी