फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने का खेल, मलिहाबाद पुलिस ने शातिर आरोपी को दबोचा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ । राजधानी के मलिहाबाद क्षेत्र में जमीन हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लखनऊ पुलिस की मलिहाबाद थाना टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, 17 जनवरी  को एक महिला की तहरीर पर थाना मलिहाबाद में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी नईम अहमद उर्फ मोहम्मद नईम ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुनियोजित साजिश रची और जमीन के कागजात में हेरफेर कर उसे अपने नाम करा लिया।यह मामला मलिहाबाद के ग्राम किठाईपारा स्थित गाटा संख्या 266स (करीब 0.498 हेक्टेयर) भूमि से जुड़ा है। जांच में पता चला कि इस जमीन के असली मालिक राजकुमार सिंह काफी समय से लापता हैं, जबकि सहखातेदार जीनत मुकीद की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। इन परिस्थितियों का फायदा उठाकर आरोपी ने फर्जी लोगों को खड़ा कर रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली।

कोचिंग अग्निकांड में घायलों का हाल जानने ट्रामा सेंटर पहुंचे अजय राय   ये खबर भी पढ़े : कोचिंग अग्निकांड में घायलों का हाल जानने ट्रामा सेंटर पहुंचे अजय राय 

फर्जी रजिस्ट्री और कब्जे की कोशिश

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि रजिस्ट्री के दौरान दिखाया गया भुगतान भी पूरी तरह वास्तविक नहीं था। आरोपी ने जानबूझकर गलत जानकारी देकर फर्जी विक्रय विलेख तैयार कराया और बाद में जमीन पर कब्जा करने की कोशिश भी की। इतना ही नहीं, वादिनी को डराने-धमकाने का भी प्रयास किया गया।पुलिस ने मुख्य आरोपी नईम अहमद (उम्र करीब 55 वर्ष), निवासी कसमण्डी कला, थाना मलिहाबाद को 20 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है।जांच में यह भी पता चला कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी एक मामला दर्ज है, जो बिजली चोरी (विद्युत अधिनियम) से जुड़ा हुआ है।

आफताब क्लब ने जीता प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का खिताब, विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ये खबर भी पढ़े : आफताब क्लब ने जीता प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का खिताब, विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

इस मामले में थाना मलिहाबाद में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।इस कार्रवाई को थाना मलिहाबाद की टीम ने अंजाम दिया, जिसमें उपनिरीक्षक विवेक कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 साइबर अपराधी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 साइबर अपराधी गिरफ्तार

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2014 का आचार संहिता उल्लंघन मामला रद्द

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। उच्च न्यायालय ने सरायकेला-खरसावां...
झारखंड 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2014 का आचार संहिता उल्लंघन मामला रद्द

जयपुर: महान शहादत की याद में मुहर्रम पर निकलेंगे 300 से अधिक ताजियों के जुलूस

जयपुर । इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की कर्बला में दी गई महान...
राजस्थान 
जयपुर:  महान शहादत की याद में मुहर्रम पर निकलेंगे 300 से अधिक ताजियों के जुलूस

अब बड़े पर्दे पर 'लोकप्रिय क्राइम फ्रेंचाइजी मिर्जापुर: द मूवी' का धमाकेदार टीजर रिलीज

नई दिल्ली । लोकप्रिय क्राइम फ्रेंचाइजी 'मिर्जापुर' अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। निर्माता फरहान अख्तर...
मनोरंजन 
अब बड़े पर्दे पर 'लोकप्रिय क्राइम फ्रेंचाइजी मिर्जापुर: द मूवी' का धमाकेदार टीजर रिलीज

डीएम एवं एसएसपी ने मोहर्रम को लेकर विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण

भागलपुर । मोहर्रम पर्व के अवसर पर जिले में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा...
बिहार 
 डीएम एवं एसएसपी ने मोहर्रम को लेकर विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण

राजधानी में लिव-इन पर रह रहीं दो छात्राएं , पुलिस ने किया अभिभावकाें को सुपुर्द

देहरादून । उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े एक एक धर्म विशेष के मामले में पुलिस ने...
उत्तराखंड 
 राजधानी में लिव-इन पर रह रहीं दो छात्राएं , पुलिस ने किया अभिभावकाें को सुपुर्द

उत्तर प्रदेश

26 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया दाैरे पर, देंगे विकास कार्यों की साैगात

देवरिया । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 जून को देवरिया जनपद के बरहज क्षेत्र के दौरे पर आएंगे।...
उत्तर प्रदेश 
 26 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया दाैरे पर, देंगे विकास कार्यों की साैगात

जनपद संभल के राइस मिल में विषैली गैस रिसाव की चपेट में आए दो कर्मियों की मौत

संभल । उत्तर प्रदेश के जनपद संभल के बहजोई थाना क्षेत्र में स्थित एक राइस मिल में बुधवार की देर...
उत्तर प्रदेश 
जनपद संभल के राइस मिल में विषैली गैस रिसाव की चपेट में आए दो कर्मियों की मौत

हमीरपुर: राजेश धर्माणी 27 को बड़ू में करेंगे मैगा जॉब फेयर का शुभारंभ

हमीरपुर। बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू, हमीरपुर में शनिवार 27 जून को मैगा जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा, जिसमें कॉरपोरेट सेक्टर की...
उत्तर प्रदेश 
हमीरपुर: राजेश धर्माणी 27 को बड़ू में करेंगे मैगा जॉब फेयर का शुभारंभ

भीषण सड़क हादसा: खड़े वाहन से टकराई तेज रफ्तार मैजिक, दो की मौत, तीन घायल

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर किनारे खड़े अज्ञात वाहन में पीछे...
उत्तर प्रदेश 
भीषण सड़क हादसा: खड़े वाहन से टकराई तेज रफ्तार मैजिक, दो की मौत, तीन घायल