Lucknow:  मौलाना जव्वाद पर हमला, एफआईआर दर्ज होने पर पांच घंटे बाद धरना समाप्त

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार देर शाम को शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद पर हमला हुआ है। पत्थर से गाड़ी का शीशा टूट गया। इस घटना से नाराज वो अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ठाकुरगंज थाना की पुलिस ने छह लोगों को नामजद और 20 से अधिक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद मौलाना ने धरना समाप्त किया।

कर्बला अब्बास बाग के केयरटेकर सैयद सारिम ने ठाकुरगंज थाना में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि मौलाना कल्बे जवाद नकवी कर्बला अब्बास बाग के प्रशासक होने के नाते वो अवैध निर्माण की जानकारी मिलने पर शाम को कर्बला का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके ऊपर हमला हुआ। पुलिस के सामने एक पक्ष के लोगों ने ईंट पत्थर चलाना शुरू कर दिया, जिससे कार का शीशा टूट गया।

सामान्य धरना-प्रदर्शन पर भी एस्मा लगाने का आरोप, संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी ये खबर भी पढ़े : सामान्य धरना-प्रदर्शन पर भी एस्मा लगाने का आरोप, संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

मौलाना के साथ अभद्रता और मारपीट की कोशिश भी की गई। इससे नाराज होकर मौलाना जवाद ने कर्बला परिसर में धरना शुरू कर अवैध कब्जों को खाली करवाने और हमले के आरोपिताें के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। इस दौरान मौलाना ने पुलिस पर आरोपितों संग मिलीभगत का आरोप लगाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने केयरटेकर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिसके बाद मौलाना ने धरना समाप्त किया। करीब पांच घंटे तक धरना चला था।

पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी, होम स्टे नीति में किए गए अहम संशोधन ये खबर भी पढ़े : पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी, होम स्टे नीति में किए गए अहम संशोधन

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

आम की गुठली से घर में उगाएं आम का पौधा

आम का पौधा कैस उगाएं:इन दिनों बाजार में अलग-अलग तरह के आम आ रहे हैं। लोग बड़े स्वाद से आम...
खेती-बाड़ी 
आम की गुठली से घर में उगाएं आम का पौधा

 टीम इंडिया ने आसानी से पाकिस्तान को हरा दिया

लंदन: लंदन में खेले गए FIH प्रो लीग 2026 के एक बेहद रोमांचक मैच में भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान...
खेल 
 टीम इंडिया ने आसानी से पाकिस्तान को हरा दिया

अब अंग्रेजी नहीं जानने वालों काे चुकाना पड़ रहा ‘लैंग्वेज टैक्स’

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स का उपयोग करते हैं और अंग्रेजी नहीं जानते तो आप ‘लैंग्वेज टैक्स’ दे रहे हैं।...
टेक-मित्र 
अब अंग्रेजी नहीं जानने वालों काे चुकाना पड़ रहा ‘लैंग्वेज टैक्स’

मौसम 24 जून: 6 घंटे के भीतर 19 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 24 जून 2026: देश के कई राज्यों में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम...
राष्ट्रीय 
मौसम 24 जून: 6 घंटे के भीतर 19 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

आज का राशिफल 24 जून 2026: दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा

मेष कार्यक्षेत्र में आपकी सूझबूझ से अटके हुए कार्य पूरे होंगेl बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रेम जीवन में...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 24 जून 2026: दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर 3446 अभ्यर्थी चयनित

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मंगलवार को परिणाम घोषित किया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ: कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर 3446 अभ्यर्थी चयनित

राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश की चार विभूतियों को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया

वाराणसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित पद्म पुरस्कार अलंकरण समारोह द्वितीय में...
उत्तर प्रदेश 
 राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश की चार विभूतियों को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया

अलीगंज अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 इंजीनियर दोषी

लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर-डी स्थित उस इमारत में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 इंजीनियर दोषी

अवैध कोचिंग संस्थानों के खिलाफ पूरे प्रदेश में जारी रहेगा विशेष अभियान : उच्च शिक्षा मंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को सुरक्षित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण देने के लिए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अवैध कोचिंग संस्थानों के खिलाफ पूरे प्रदेश में जारी रहेगा विशेष अभियान : उच्च शिक्षा मंत्री