लोकसभा अध्यक्ष का मथुरा में हुआ भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मथुरा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार शाम अपने संसदीय क्षेत्र कोटा से रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन पहुंचे। मथुरा आगमन के बाद वे सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान (दुवासु), मथुरा के अतिथि गृह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जहां एक ओर जनप्रतिनिधियों के साथ संगठनात्मक बैठक की, वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अभिजीत मित्रा से शिष्टाचार भेंट कर संस्थान की प्रगति पर चर्चा की।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मथुरा आगमन पर उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष और के.एम. यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति किशन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका जोरदार अभिनंदन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष के साथ मथुरा-वृंदावन क्षेत्र के चहुंमुखी विकास, जनहित से जुड़ी विभिन्न स्थानीय समस्याओं और राष्ट्र निर्माण में क्षेत्रीय योगदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने कहा कि ओम बिरला का वात्सल्यपूर्ण स्नेह, कुशल मार्गदर्शन और उनका प्रेरणादायी व्यक्तित्व हम सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के लिए सदैव ऊर्जा और प्रेरणा का मुख्य स्रोत है। उनका यह प्रवास क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। इस गरिमामयी स्वागत समारोह के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिन्होंने लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत कर उनका आशीर्वाद लिया।

खांसी की दवा के बहाने पति को पिलाया जहर, आठ साल पहले हुई थी लव-मैरिज ये खबर भी पढ़े : खांसी की दवा के बहाने पति को पिलाया जहर, आठ साल पहले हुई थी लव-मैरिज

भेंट के दौरान कुलपति डॉ. अभिजीत मित्रा ने लोकसभा अध्यक्ष को विश्वविद्यालय की प्रमुख उपलब्धियों, अनुसंधान और भावी योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि संस्थान पशुचिकित्सा शिक्षा, पशु स्वास्थ्य, जैव सुरक्षा तथा देशी गोवंश के संरक्षण व संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। कुलपति ने विश्वविद्यालय को वैज्ञानिक उत्कृष्टता और नवाचार का केंद्र बनाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष का मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दुवासु द्वारा पशुधन, ग्रामीण विकास और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि संस्थान अपने नवाचारों से देश के पशुधन क्षेत्र को एक नई दिशा प्रदान करता रहेगा।इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद के माननीय सदस्य अमित जैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कारोबारियों को बड़ी राहत, 183.50 रुपये तक सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर

नई दिल्ली। जुलाई के पहले दिन देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वजन वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर...
कारोबार 
कारोबारियों को बड़ी राहत, 183.50 रुपये तक सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बांगरमऊ कोतवाली...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

एमबाप्पे के दो गोल से फ्रांस प्री-क्वार्टर फाइनल में, स्वीडन को 3-0 से हराया

ईस्ट रदरफोर्ड (न्यू जर्सी)। स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबाप्पे के शानदार दो गोलों की बदौलत फ्रांस ने मंगलवार को फीफा विश्व...
खेल 
एमबाप्पे के दो गोल से फ्रांस प्री-क्वार्टर फाइनल में, स्वीडन को 3-0 से हराया

ब्राज़ील से भिड़ेगा नॉर्वे, गोल्डन बूट की दौड़ में मेसी के करीब पहुंचे हालैंड

आर्लिंग्टन (टेक्सास)। स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालैंड के 86वें मिनट में किए गए निर्णायक गोल की बदौलत नॉर्वे ने फीफा विश्व...
खेल 
ब्राज़ील से भिड़ेगा नॉर्वे, गोल्डन बूट की दौड़ में मेसी के करीब पहुंचे हालैंड

गुना में आज विशेष प्रशिक्षण, बेंगलुरु के विशेषज्ञ सिखाएंगे गुलाब की वैज्ञानिक खेती

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में गुलाब की वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक खेती को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक...
मध्य प्रदेश 
गुना में आज विशेष प्रशिक्षण, बेंगलुरु के विशेषज्ञ सिखाएंगे गुलाब की वैज्ञानिक खेती

उत्तर प्रदेश

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बांगरमऊ कोतवाली...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित हो यूपीटीईटी, हर अभ्यर्थी को मिले सुरक्षित और तनावमुक्त परीक्षा का वातावरण : मुख्यमंत्री योगी

-दूसरे राज्यों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवागमन, सुरक्षा और प्रवास की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित हो यूपीटीईटी, हर अभ्यर्थी को मिले सुरक्षित और तनावमुक्त परीक्षा का वातावरण : मुख्यमंत्री योगी

प्रधानों को प्रशासक बनाने के अध्यादेश पर हाईकाेर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने के प्रदेश सरकार के गत 25 मई के अध्यादेश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रधानों को प्रशासक बनाने के अध्यादेश पर हाईकाेर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

पर्याप्त आय अर्जित न करने वाली शिक्षित पत्नी भरण-पोषण की हकदार : हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अपने एक निर्णय में कहा कि केवल इस तथ्य से कि पत्नी शिक्षित है, उसे...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
पर्याप्त आय अर्जित न करने वाली शिक्षित पत्नी भरण-पोषण की हकदार : हाईकोर्ट