तलाक का फैसला नहीं सुना सकती लोक अदालत, सिर्फ परिवार न्यायालय को है अधिकार: हाईकोर्ट

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि लोक अदालत या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) किसी पति-पत्नी को तलाक नहीं दे सकते। अदालत ने साफ किया कि तलाक की कानूनी डिक्री जारी करने का अधिकार केवल परिवार न्यायालय (फैमिली कोर्ट) के पास है।

यह मामला उन्नाव जिले से जुड़ा है। एक महिला ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर बताया कि वर्ष 2018 में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से उसके और उसके पति के बीच समझौता कराया गया था। बाद में पति ने उस समझौते को तलाक मानते हुए दूसरी शादी कर ली। महिला ने अदालत से कहा कि उन्हें किसी अदालत से कभी तलाक नहीं मिला, इसलिए समझौते को तलाक नहीं माना जा सकता।

महिला की झुमकी लूटने वाला शातिर गिरफ्तार, लूटा माल व स्कूटी बरामद ये खबर भी पढ़े : महिला की झुमकी लूटने वाला शातिर गिरफ्तार, लूटा माल व स्कूटी बरामद

मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि लोक अदालत का काम केवल दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का होता है। वह किसी मामले में अंतिम कानूनी फैसला नहीं दे सकती। खासकर विवाह और तलाक जैसे मामलों में निर्णय देने का अधिकार केवल सक्षम न्यायालय को ही है।

अदालत ने कहा कि यदि पति-पत्नी आपसी सहमति से अलग होना चाहते हैं, तब भी उन्हें कानून के तहत परिवार न्यायालय से तलाक की डिक्री लेनी होगी। केवल समझौता पत्र पर हस्ताक्षर कर देने से विवाह समाप्त नहीं माना जा सकता।

हाईकोर्ट ने उन्नाव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि समझौते में यह लिखना कि दोनों पक्ष भविष्य में पुनर्विवाह के लिए स्वतंत्र हैं, कानून के अनुरूप नहीं है। जब तक किसी सक्षम अदालत से तलाक की डिक्री जारी न हो जाए, तब तक पति-पत्नी का वैवाहिक संबंध बना रहता है।

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में आज तक किसी न्यायालय ने तलाक का आदेश पारित नहीं किया है। ऐसे में पति द्वारा समझौते को तलाक मानना सही नहीं माना जा सकता।

सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने महिला को कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई करने की छूट दी। साथ ही आदेश की प्रति प्रदेश की सभी लोक अदालतों और जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों को भेजने का निर्देश दिया, ताकि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो।

अदालत ने अपने फैसले में कहा कि लोक अदालतें लोगों को जल्दी और सस्ता न्याय दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं, लेकिन उन्हें अपने अधिकार क्षेत्र के भीतर रहकर ही काम करना चाहिए।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

गिरिडीह। जिले के देवरी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की...
राष्ट्रीय  झारखंड 
गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक हत्या के मामले का 48 घंटे के...
मध्य प्रदेश 
सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र की वेंकटनगर पुलिस चौकी से 16 किलोमीटर दूर स्थित केरहा...
मध्य प्रदेश 
अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

भोपाल। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मंगलवार को मुम्बई...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

शिमला। वर्ष 2023 की भीषण बारिश और भूस्खलन के बाद राहत राशि पाने वाले कई आपदा प्रभावित परिवारों को अब...
हिमाचल 
हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

उत्तर प्रदेश

कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर कोतवाली के मुख्य गेट पर धरने के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है।...
उत्तर प्रदेश 
कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

लखनऊ। ब्लाइंड मर्डर और लूट के एक मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय, लखनऊ ने तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों, हथकरघा, खादी एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते...
उत्तर प्रदेश 
यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान