जौनपुर के शिवांश ब्लड सेंटर का लाइसेंस निलंबित, रिकॉर्ड में भारी गड़बड़ी उजागर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में उत्तर प्रदेश सरकार ने जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को जौनपुर स्थित शिवांश ब्लड सेंटर (लक्ष्मी हेल्थकेयर सेंटर एंड हॉस्पिटल) का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

साथ ही ब्लड सेंटर में रक्त संबंधी सभी गतिविधियों पर पूर्ण रोक लगा दी गई है। शासन की इस कार्रवाई से जिले के स्वास्थ्य विभाग और निजी चिकित्सकीय संस्थानों में हड़कंप मच गया है।

यह कार्रवाई जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय की विशेष जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई। जांच में ब्लड बैंक में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

बहराइच:उत्कृष्ट कार्य के लिए मण्डलायुक्त ने मण्डलीय जनपदों के अधिकारियों की थपथपाई पीठ ये खबर भी पढ़े : बहराइच:उत्कृष्ट कार्य के लिए मण्डलायुक्त ने मण्डलीय जनपदों के अधिकारियों की थपथपाई पीठ

विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, डोनर रजिस्टर, मास्टर रजिस्टर और अन्य अभिलेखों में बड़े पैमाने पर ओवरराइटिंग (काट-छांट) पाई गई। कई आवश्यक रिकॉर्ड अधूरे मिले, जबकि कुछ दस्तावेज पूरी तरह गायब थे।

जांच में यह भी सामने आया कि ब्लड सेंटर में आवश्यक योग्य कर्मचारियों के दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। उपकरणों के कैलिब्रेशन का रिकॉर्ड नहीं मिला और ब्लड ग्रुपिंग रजिस्टर भी व्यवस्थित रूप से तैयार नहीं किया गया था।

बताया गया कि 26 मार्च 2025 से कई महत्वपूर्ण अभिलेख सही तरीके से संधारित नहीं किए जा रहे थे।सबसे गंभीर मामला एलिसा टेस्ट और रिएक्टिव मामलों के रिकॉर्ड को लेकर सामने आया। विभागीय जांच में पाया गया कि ब्लड सैंपल की जांच और रिपोर्टिंग से संबंधित कोई स्पष्ट ट्रैकिंग व्यवस्था मौजूद नहीं थी।

इससे मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस मामले में मंगलवार को जानकारी देते हुए जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने बताया कि निलंबन अवधि के दौरान ब्लड सेंटर किसी भी प्रकार की रक्त संबंधी गतिविधि नहीं कर सकेगा।

शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जब तक सभी कमियों को दूर कर औषधि निरीक्षक से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं किया जाता, तब तक ब्लड सेंटर का लाइसेंस बहाल नहीं होगा।स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई को जिले के इतिहास में ब्लड बैंक के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नीट यूजी 2026 के परिणाम घोषित, पंजाब-हरियाणा के छात्र रहे अव्वल,11.21 लाख अभ्यर्थी क्वालिफाई 

एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है रिजल्ट पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल बने ऑल...
राष्ट्रीय  शिक्षा-रोजगार 
नीट यूजी 2026 के परिणाम घोषित, पंजाब-हरियाणा के छात्र रहे अव्वल,11.21 लाख अभ्यर्थी क्वालिफाई 

प्राथमिक विद्यालय में चाकू-चापड़ लेकर पहुंचीं शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप; जांच के आदेश

कौशाम्बी। जिले के कड़ा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय लुकिया में तैनात एक महिला शिक्षिका का चाकू और चापड़ लेकर विद्यालय...
उत्तर प्रदेश 
प्राथमिक विद्यालय में चाकू-चापड़ लेकर पहुंचीं शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप; जांच के आदेश

भारतीय अंतरिक्ष में निजी क्षेत्र की ऊंची उड़ान - महेन्द्र तिवारी

स्काईरूट एयरोस्पेस का विक्रम-1: भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र की नई उड़ान भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण के इतिहास में 18 जुलाई का...
विचार मित्र 
भारतीय अंतरिक्ष में निजी क्षेत्र की ऊंची उड़ान - महेन्द्र तिवारी

आज का मॉनसून, कल का इतिहास नहीं — भविष्य का फैसला है :प्रो. आरके जैन

धरती का दर्द अब आँकड़ों में नहीं, आपदाओं में दर्ज हो रहा है प्रकृति चेतावनी देने के लिए शब्दों का...
विचार मित्र 
आज का मॉनसून, कल का इतिहास नहीं — भविष्य का फैसला है :प्रो. आरके जैन

उत्तर प्रदेश

प्राथमिक विद्यालय में चाकू-चापड़ लेकर पहुंचीं शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप; जांच के आदेश

कौशाम्बी। जिले के कड़ा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय लुकिया में तैनात एक महिला शिक्षिका का चाकू और चापड़ लेकर विद्यालय...
उत्तर प्रदेश 
प्राथमिक विद्यालय में चाकू-चापड़ लेकर पहुंचीं शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप; जांच के आदेश

मीरजापुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, नवविवाहित युवक की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरा गांव के पास गुरुवार देर रात तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, नवविवाहित युवक की मौत

प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

प्रयागराज। मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने शुक्रवार सुबह प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए गरज-चमक, बिजली गिरने...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना