बहराइच में तेंदुए ने मचाई तबाही, वृद्ध महिला को बनाया निवाला

ग्रामीणों में दहशत

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

अरूण अग्रवाल, बहराइच संवाददाता

बहराइच। सुजौली थाना क्षेत्र के सीतारामपुरवा गांव में शुक्रवार तड़के एक तेंदुए ने 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका फूलावती नहर के किनारे अपने कच्चे मकान में अकेली रहती थीं। तड़के करीब 3 बजे फूलावती अपने घर में चारपाई पर सो रही थीं, तभी तेंदुआ घर में घुस आया और उनकी गर्दन को जबड़े में दबोचकर घसीटते हुए झाड़ियों की ओर ले गया। महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी बाहर निकले और टॉर्च जलाकर देखा तो तेंदुआ नजर आया। शोर मचाकर लोग उसके पीछे दौड़े, लेकिन अंधेरे के कारण वह जंगल में गायब हो गया।

सुबह करीब 5 बजे ग्रामीण दोबारा जंगल की ओर गए तो घर से करीब 50 मीटर दूर हल्दी के खेत के पास झाड़ियों में फूलावती का शव मिला। तेंदुआ उनका सिर और एक पैर पूरी तरह खा चुका था, जबकि दूसरे पैर का आधा हिस्सा भी खा लिया गया था।
सूचना मिलते ही सुजौली थाना प्रभारी राम गोविंद वर्मा, दरोगा चंदन यादव और कतर्नियाघाट रेंज की वन टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को खेत से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मौके पर तेंदुए के पैरों के निशान भी मिले हैं। वन विभाग ने इलाके में ट्रैप कैमरे और जाल लगा दिए हैं ताकि तेंदुए की गतिविधि पर नजर रखकर उसे जल्द पकड़ा जा सके।

लखनऊ: शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : लखनऊ: शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

वन रेंजर नीरज श्रीवास्तव ने घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवार को तत्काल 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाई जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि सीतारामपुरवा, चफरिया और नहर बाजार इलाके में पिछले एक हफ्ते से तेंदुए की लगातार चहलकदमी देखी जा रही है और यह इस दौरान तीसरी घटना है। इससे पहले बुधवार को उसी इलाके में तेंदुए ने एक बकरी का शिकार किया था, लेकिन उस वक्त कोई वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा था। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

घटना की सूचना पर पहुंचीं फूलावती की नातिन सुदामा देवी ने बताया कि उनकी नानी का पक्का मकान पिछले साल घाघरा नदी के कटान में बह गया था, जिसके बाद वे सरयू नहर की पटरी किनारे रहने लगी थीं। सिंचाई विभाग के नियमों के चलते वहां पक्का मकान बनाने की अनुमति नहीं थी, इसलिए वे फूस के घर में रहने को मजबूर थीं। सुदामा देवी ने कहा, "पक्का मकान होता तो आज मेरी नानी जिंदा होतीं।

फूलावती के पति प्रभु का पहले ही निधन हो चुका था। उनकी चार बेटियां गीता, कृष्णावती, रामावती और सुनीता शादीशुदा हैं। जबकि बेटा सोहन राजस्थान में काम करता है। इसी वजह से फूलावती अकेली रहती थीं। घटना जिला मुख्यालय से करीब 110 किमी दूर सुजौली थाना क्षेत्र की है। मामला दर्ज कर पुलिस और वन विभाग की टीमें इलाके में सक्रिय हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान