भीषण गर्मी में पशुओं के लिए लाइफलाइन बनेंगे सरोवर -उप मुख्यमंत्री 

बंजर भूमि को 'अमृत सरोवर' में बदलकर संवारेंगे हर गाँव 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्रामीण विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ग्राम्य विकास विभाग को प्रदेश के हर गाँव और मजरे तक विकास के नए आयाम पहुँचाने के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास विभाग को स्पष्ट रूप से मौखिक निर्देशित किया कि प्रदेश की बंजर भूमि को चिन्हित कर उसे 'अमृत सरोवर' के रूप में परिवर्तित किया जाए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सरोवरों के माध्यम से न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यावरण का संतुलन भी बेहतर होगा। 

उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि अमृत सरोवरों के निर्माण के साथ-साथ गाँवों के सौंदर्यकरण का भी पूरा ध्यान रखा जाए, ताकि ये ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन और आकर्षण के केंद्र बन सकें। बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी का जिक्र करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ये सरोवर केवल जल संचयन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि चिलचिलाती धूप और गर्मी में बेजुबान पशु-पक्षियों के बचाव में बेहद सहायक सिद्ध होते हैं। 

पीजीआई में किया गया स्तनपान के प्रति जागरूक    ये खबर भी पढ़े : पीजीआई में किया गया स्तनपान के प्रति जागरूक  

सरोवरों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होने से ग्रामीण क्षेत्रों में मवेशियों के लिए पीने के पानी की समस्या का स्थाई समाधान होगा। आगामी मानसून को देखते हुए उप मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को युद्धस्तर पर काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के प्रारंभ होने से पूर्व ही जल संचयन के लिए एक पुख्ता कार्ययोजना तैयार की जाए। इस योजना को कागजों से निकालकर धरातल पर उतारने के लिए जिला स्तर, ब्लॉक स्तर और ग्राम स्तर के अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। मोनू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

आज काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां पर्व
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

नगांव के जुरिया में जलमग्न घर में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

नगांव (असम)। असम के नगांव जिले के जुरिया थाना क्षेत्र के महगुड़ी अंतर्गत दिघलियाटी गांव में एक बुजुर्ग महिला की...
राष्ट्रीय 
नगांव के जुरिया में जलमग्न घर में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

असम में बाढ़ का कहर जारी, 12 जिले प्रभावित; 98 लोगों की मौत

गुवाहाटी। असम में विनाशकारी बाढ़ का असर अभी भी राज्य के विभिन्न इलाकों में देखने को मिल रहा है। इस...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का कहर जारी, 12 जिले प्रभावित; 98 लोगों की मौत

नेपाल में एलपीजी संकट घटा, आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू समेत देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस (एलपीजी) की कमी...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में एलपीजी संकट घटा, आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। मोनू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

आज काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां पर्व
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

बांदा: करंट से चिपके दो मासूम भाइयों के लिए देवदूत बने पुलिसकर्मी

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव में शनिवार को पुलिसकर्मियों की सूझबूझ, साहस...
उत्तर प्रदेश 
बांदा: करंट से चिपके दो मासूम भाइयों के लिए देवदूत बने पुलिसकर्मी

राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में