कानपुर: तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर के घाटमपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जगतायपुर गांव निवासी राजकुमार (33) मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। देर रात वह रनियां स्थित फैक्ट्री से बाइक से घर लौट रहे थे।

इसी दौरान कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जहंगीराबाद गांव के पास पेट्रोल पंप के निकट सामने से ओवरटेक करते हुए आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक की पत्नी आरती देवी और उनके तीनों बेटों का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिवार के लोगों ने आरोपित चालक की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की।

घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

1200 मेधावियों का हुआ सम्मान, लक्ष्य तय कर मेहनत करें तभी मिलेगी सफलता : बृजभूषण ये खबर भी पढ़े : 1200 मेधावियों का हुआ सम्मान, लक्ष्य तय कर मेहनत करें तभी मिलेगी सफलता : बृजभूषण

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शिवपुरीः नरवर किले की 400 साल पुरानी तोप चोरी मामले में गार्डों की झूठी कहानी बेनकाब

शिवपुरी। मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के ऐतिहासिक नरवर किले से 16वीं शताब्दी की करीब 3,500 किलोग्राम वजनी दुर्लभ तोप...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
शिवपुरीः नरवर किले की 400 साल पुरानी तोप चोरी मामले में गार्डों की झूठी कहानी बेनकाब

जामुड़िया की स्टील फैक्ट्री में फर्नेस ब्लास्ट, चार श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे

पश्चिम बर्दवान। पश्चिम बर्दवान जिले के जामुड़िया इंडस्ट्रियल एरिया के शेखपुर स्थित कैलस्टार स्पंज लिमिटेड में शुक्रवार रात करीब साढ़े...
पश्चिम बंगाल 
जामुड़िया की स्टील फैक्ट्री में फर्नेस ब्लास्ट, चार श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे

लगातार वर्षा और जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त, तमलुक का डीआई कार्यालय जलमग्न

मेदिनीपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिले के तमलुक स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआई) कार्यालय में लगातार वर्षा और खराब जलनिकासी व्यवस्था के...
पश्चिम बंगाल 
लगातार वर्षा और जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त, तमलुक का डीआई कार्यालय जलमग्न

देश के पहले निजी उपग्रह का प्रक्षेपण आज, श्रीहरिकोटा का सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र बनेगा साक्षी

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)। देश में पहली बार निजी कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस आज अपने स्वदेशी उपग्रह का प्रक्षेपण करने जा रही...
राष्ट्रीय  राज्य 
देश के पहले निजी उपग्रह का प्रक्षेपण आज, श्रीहरिकोटा का सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र बनेगा साक्षी

होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा युद्ध का खतरा, ईरान-अमेरिका के ताजा हमलों से खाड़ी में तनाव

तेहरान/वाशिंगटन। ईरान का होर्मुज जलडमरूमध्य युद्ध के मैदान में तबदील हो चुका है। अमेरिका और ईरान के मध्य छिड़ी...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा युद्ध का खतरा, ईरान-अमेरिका के ताजा हमलों से खाड़ी में तनाव

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर

पनकी धाम रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राष्ट्र को समर्पित

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित पनकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पनकी धाम रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राष्ट्र को समर्पित

संभावित बाढ़-2026: डीएम ने दिए सख्त निर्देश, बोले- 'जीरो कैजुअल्टी' के साथ हों तैयारियां

बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संभावित बाढ़-2026 की तैयारियों को लेकर आपदा प्रबंधन की...
उत्तर प्रदेश 
संभावित बाढ़-2026: डीएम ने दिए सख्त निर्देश, बोले- 'जीरो कैजुअल्टी' के साथ हों तैयारियां

प्रधानमंत्री ने किया विंध्याचल अमृत भारत स्टेशन का लोकार्पण

मीरजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशभर में भारतीय रेल के आधुनिकीकरण, यात्री सुविधाओं के विस्तार और नई रेल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 प्रधानमंत्री ने किया विंध्याचल अमृत भारत स्टेशन का लोकार्पण