32 साल बाद भी न्याय अधूरा: मुजफ्फरनगर कांड पर फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग तेज, सरकार पर साधा निशाना

धीरेंद्र प्रताप बोले—‘तारीख पर तारीख से नहीं मिलेगा इंसाफ’, आंदोलनकारियों और महिला सम्मान के मुद्दे पर भी उठाए सवाल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लायक हुसैन

गाजियाबाद। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रवक्ता और पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने 2 अक्टूबर 1994 के बहुचर्चित मुजफ्फरनगर कांड को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि 32 साल बीत जाने के बावजूद पीड़ितों को अब तक न्याय नहीं मिल सका है। उन्होंने इस मामले के त्वरित निस्तारण के लिए तत्काल 'फास्ट ट्रैक कोर्ट' के गठन की मांग उठाई है।

नैनीताल हाईकोर्ट में कांड की सुनवाई के सिलसिले में पहुंचे धीरेंद्र प्रताप ने हाई कोर्ट बार कॉन्फ्रेंस हॉल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 'आज के दौर में जब स्मार्ट कोर्ट की व्यवस्था है, तब भी अगर न्याय प्रक्रिया ‘तारीख पर तारीख’ में उलझी रहे, तो यह न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। इस गति से फैसला आने में सौ साल भी लग सकते हैं।'

लोकतंत्र सेनानियों को प्रतिवर्ष 5 लाख की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा जल्द: सीएम योगी ये खबर भी पढ़े : लोकतंत्र सेनानियों को प्रतिवर्ष 5 लाख की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा जल्द: सीएम योगी

उन्होंने भावुक लहजे में कहा कि इस कांड ने उत्तराखंड की मातृशक्ति को गहरे जख्म दिए हैं। 'हमारी मां-बहनों की अस्मिता पर हमला हुआ, कई नौजवानों ने जान गंवाई, लेकिन दोषी आज भी खुलेआम घूम रहे हैं और सरकार चुप्पी साधे हुए है। न्याय में देरी, न्याय से वंचित करने के बराबर है।'

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल ये खबर भी पढ़े : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

धीरेंद्र प्रताप ने राज्य आंदोलनकारियों के मुद्दे को भी जोरदार ढंग से उठाते हुए कहा कि हजारों आंदोलनकारी आज भी चिन्हिकरण और आरक्षण के लाभ से वंचित हैं। उन्होंने याद दिलाया कि दो महीने पहले देहरादून में विधानसभा घेराव के दौरान गृह सचिव शैलेश बगौली के साथ हुई वार्ता में 15 दिन के भीतर समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

अरविंद केजरीवाल का सनातन रक्षक संघ ने किया विरोध, फूंका पुतला ये खबर भी पढ़े : अरविंद केजरीवाल का सनातन रक्षक संघ ने किया विरोध, फूंका पुतला

महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर भी उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि संसद में महिलाओं को अधिकार देने के नाम पर जो कदम उठाए गए, वे 'सिर्फ दिखावा' हैं। 'सरकार की मंशा महिला आरक्षण लागू करने की नहीं, बल्कि डीलिमिटेशन के जरिए राजनीतिक लाभ हासिल करने की है,' उन्होंने आरोप लगाया।

इसके साथ ही धीरेंद्र प्रताप ने अंकिता भंडारी प्रकरण में हाल ही में दिल्ली पुलिस द्वारा उनके साथ किए गए व्यवहार को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि 'घंटों तक हिरासत में रखना, फोन जब्त करना और डिजिटल गतिविधियों की निगरानी करना मानवाधिकारों का उल्लंघन है। यह लोकतंत्र में तानाशाही की झलक देता है।' इस मौके पर उनके साथ नैनीताल के पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र सिंह पाल और रमन शाह भी मौजूद रहे, जो उत्तराखंड आंदोलन से जुड़े मामलों में सक्रिय रूप से पैरवी कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची 16वें शिखर सम्मेलन के लिए आएंगी भारत

नई दिल्ली । जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची 1-3 जुलाई को 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली...
दिल्ली 
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची 16वें शिखर सम्मेलन के लिए आएंगी भारत

डायल-112 के जवानों ने सड़क दुर्घटना में घायल 3 लोगों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल । मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से...
मध्य प्रदेश 
डायल-112 के जवानों ने सड़क दुर्घटना में घायल 3 लोगों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ, स्वामी चिदानन्द ने नशा से दूर रहने की अपील

अन्तर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर देव संस्कृति विश्व विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय जागरूकता कार्यक्रम...
उत्तराखंड 
नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ, स्वामी चिदानन्द ने नशा से दूर रहने की अपील

बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

हटाए गए संविदा कर्मियों को तत्काल बहाल किया जाए, उत्पीड़न की कार्यवाहियां समाप्त हों तथा रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती...
उत्तर प्रदेश 
बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

सड़क सुरक्षा में लगा इंटरसेप्टर, बीच रास्ते ढो रहा सवारियां!

योगी सरकार सड़क सुरक्षा के बाबत कई करोड़ के फंड इस बाबत कर चुकी जारी

जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस

लखनऊ। मोहर्रम के 10वें दिन हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कर्बला में शहादत की याद में जुलूस निकाला...
उत्तर प्रदेश 
जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस

ज्ञानेंद्र वर्मा के तबादले को अलीगंज अग्निकांड से जोड़ने पर एलडीए ने दी सफाई

लखनऊ। गुरुवार एलडीए में तैनात रहे अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा का स्थानांतरण शासन के बाद इसे अलीगंज काण्ड से...
उत्तर प्रदेश 
ज्ञानेंद्र वर्मा के तबादले को अलीगंज अग्निकांड से जोड़ने पर एलडीए ने दी सफाई