जोश, जुनून और नई शुरुआत: कपिल यादव ने संभाली यूथ कांग्रेस गाजियाबाद की कमान

शपथ ग्रहण समारोह में दिग्गज नेताओं की मौजूदगी, युवाओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए मजबूत करने का लिया संकल्प

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लायक हुसैन 

गाजियाबाद। गाजियाबाद के पुराने बस अड्डा स्थित यूथ कांग्रेस कार्यालय में रविवार, 26 अप्रैल 2026 को एक उत्साहपूर्ण माहौल के बीच कपिल यादव ने जिला अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस गाजियाबाद के रूप में शपथ ग्रहण की। समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा नेता मौजूद रहे, जिन्होंने नए नेतृत्व के प्रति अपना विश्वास जताया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉली शर्मा ने कपिल यादव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हाईकमान द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा, 'कपिल मेरा छोटा भाई है, मुझे विश्वास है कि वह गाजियाबाद में यूथ कांग्रेस को नई मजबूती देंगे। मैं हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहूंगी।'

सपा नेता डॉ. एहसान खान का धूमधाम से मना जन्मदिन, समर्थकों ने दी शुभकामनाएं ये खबर भी पढ़े : सपा नेता डॉ. एहसान खान का धूमधाम से मना जन्मदिन, समर्थकों ने दी शुभकामनाएं

पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने भी अपने संबोधन में कपिल यादव पर भरोसा जताते हुए कहा कि संगठन को जहां भी उनकी जरूरत होगी, वह पूरी मजबूती से उनके साथ खड़े रहेंगे और यूथ कांग्रेस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे।

पूर्व मंत्री दीपा कौल ने वर्तमान परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि देश को सही दिशा देने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, 'युवा ही देश और कांग्रेस की असली ताकत हैं, और वही भविष्य को दिशा देंगे।' कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी विजयपाल चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में यूथ कांग्रेस अब एक बेहतर विकल्प के रूप में उभरेगी और आने वाले समय में युवाओं की मजबूत टीम तैयार की जाएगी।

पूर्व महानगर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस अमित यादव ने कहा कि अब जिला यूथ कांग्रेस पूरे गाजियाबाद में कांग्रेस का परचम लहराने के लिए पूरी ताकत से काम करेगी। इस अवसर पर सोनल नागर (पूर्व महिला जिला अध्यक्ष), पूनम पंडित, डॉ. संजीव शर्मा, विजय चौधरी (पूर्व महानगर अध्यक्ष), ब्रह्म खलीफा पहलवान, दिनेश कौशिक (राष्ट्रीय महामंत्री सेवा दल), सुनील चौधरी (पूर्व पार्षद), शाकिर अली, अभिषेक गोयल (पूर्व महानगर अध्यक्ष हापुड़), अजय शर्मा (पार्षद), बलराज सिंह चावड़ा (प्रदेश सचिव), विक्की शर्मा, भारत लाल, शादाब अब्बासी (महानगर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस), अंबुज शर्मा (विधानसभा अध्यक्ष यूथ), आसिफ इकबाल (प्रवक्ता यूथ), राहुल शर्मा, अरविंद गौतम (जिला अध्यक्ष एससी/एसटी), दीपक गुड्डू पिलखुआ, सिराजुद्दीन, सचिन चौधरी, कामिनी शर्मा, अमित भारद्वाज, गौरव कौशिक, प्रशांत शर्मा, रोहित मलिक, संदीप भाटी, हरीश गोयल, सलमान मंसूरी (जिला अध्यक्ष एनएसयूआई), देव राजपूत, उदय नागर, संध्या, श्रुति कुमारी (प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस), आरिफ इस्लाम और इमरान आदिल चौधरी (महानगर अध्यक्ष ओबीसी) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में कपिल यादव ने सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ का टीजर विवादों में, निर्माताओं ने किए दो बड़े बदलाव

अजय देवगन की आगामी फिल्म 'चौहान' का टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर उठे विरोध...
मनोरंजन 
अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ का टीजर विवादों में, निर्माताओं ने किए दो बड़े बदलाव

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को पीएसबी प्रमुखों संग करेंगी बैठक

13 जुलाई को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक। विदेशी मुद्रा जमा जुटाने के अभियान की प्रगति...
कारोबार 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को पीएसबी प्रमुखों संग करेंगी बैठक

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पर पहुंचा

एक सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 7.26 अरब डॉलर की बढ़ोतरी। कुल विदेशी मुद्रा भंडार 674.19 अरब डॉलर पर...
कारोबार 
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पर पहुंचा

आरटीई तीसरे चरण की लॉटरी पूरी, 7,630 बच्चों को पसंदीदा निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश

आरटीई के तहत तीसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी संपन्न। 7,630 बच्चों को पसंद के निजी स्कूलों में प्रवेश मिला। नर्सरी,...
मध्य प्रदेश 
 आरटीई तीसरे चरण की लॉटरी पूरी, 7,630 बच्चों को पसंदीदा निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश

बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान

उफनाई मालन नदी में नहाते समय तीन किशोर बहाव की चपेट में आए। एक किशोर सुरक्षित बाहर निकला, दो लापता।...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान

उफनाई मालन नदी में नहाते समय तीन किशोर बहाव की चपेट में आए। एक किशोर सुरक्षित बाहर निकला, दो लापता।...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान

एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

कौशाम्बी।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा अभियान के तहत)...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को चौक समाचार पत्र वितरक कल्याण समिति और विश्व...
उत्तर प्रदेश 
समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी

लखनऊ।अलीगंज के सेक्टर-डी में बिल्डिंग में बीते 22 जून को भीषण आग लगी थी। इस हादसे में 15 लोगों...
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी