बिजली कर्मियों को सेवांत लाभ न मिलना अमानवीय, संघर्ष समिति का विरोध तेज

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन से मांग की है कि मार्च 2023 के आंदोलन के फलस्वरूप बिजली कर्मियों पर की गई सभी उत्पीड़नात्मक एवं अनुशासनात्मक कार्यवाहियां तत्काल प्रभाव से वापस ली जाएं तथा प्रभावित कर्मचारियों को उनके समस्त सेवा संबंधी एवं सेवांत लाभ अविलंब प्रदान किए जाएं।

संघर्ष समिति ने घोषणा की है कि उत्पीड़न के विरोध में प्रदेशव्यापी “जन-जागरण अभियान” के अंतर्गत आगामी सप्ताह सोमवार से शनिवार तक पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों के साथ-साथ प्रदेश के सबसे बड़े ताप बिजलीघरों अनपरा एवं ओबरा में व्यापक सभाएं आयोजित की जाएंगी। कहा कि मार्च 2023 के आंदोलन के दौरान जिन बिजली कर्मियों को निलंबित किया गया था, उनके विरुद्ध चल रही अनुशासनात्मक कार्यवाहियां आज तक समाप्त नहीं की गई हैं। इतना ही नहीं, सेवा निवृत्त होने के बाद भी कई कर्मचारियों को उनके वैधानिक सेवांत लाभ नहीं दिए जा रहे हैं, जो पूरी तरह अमानवीय एवं प्रताड़नापूर्ण है। 

   बाबा राघव दास स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में बहुप्रतीक्षित आईक्यूएसी का हुआ गठन ये खबर भी पढ़े :  बाबा राघव दास स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में बहुप्रतीक्षित आईक्यूएसी का हुआ गठन

बताया कि अभियंता आर जी  सिंह, जिन्हें मार्च 2023 के आंदोलन के कारण प्रताड़ित किया गया था, सेवा निवृत्ति के बाद उन्हें उनके जीपीएफ के अतिरिक्त कोई अन्य सेवांत लाभ नहीं मिला। दुर्भाग्यवश विगत दिनों उनका निधन भी हो गया। इस घटना से पूरे बिजली कर्मचारी समुदाय में भारी रोष एवं पीड़ा व्याप्त है।

संघर्ष समिति ने कहा कि उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां लंबित रहने के कारण अनेक सेवारत कर्मचारियों,जूनियर इंजीनियरों एवं अभियंताओं के प्रमोशन, टाइम-स्केल तथा अन्य सेवा संबंधी देयक अवरुद्ध पड़े हैं। वहीं सेवा निवृत्त कर्मचारियों को केवल भविष्य निधि की राशि देकर अन्य वैधानिक भुगतान रोके जाना गंभीर अन्याय है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के साथ किया जा रहा यह व्यवहार अत्यंत अमानवीय है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जौहर यूनिवर्सिटी को बड़ी राहत, 38 भवनों के ध्वस्तीकरण पर मंडलायुक्त ने लगाई रोक

मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल आयुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने सोमवार को रामपुर की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को बड़ी कानूनी राहत...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
जौहर यूनिवर्सिटी को बड़ी राहत, 38 भवनों के ध्वस्तीकरण पर मंडलायुक्त ने लगाई रोक

आज का राशिफल : 28 जुलाई, 2026 अपने काम को प्राथमिकता से करें

मेष- अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 28 जुलाई, 2026 अपने काम को प्राथमिकता से करें

CJP की दोबारा आंदोलन की चेतावनी, बोली- सरकार ने समझौता तोड़ रही

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को चेतावनी दी कि प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई नहीं रुकी और गिरफ्तार...
राष्ट्रीय 
CJP की दोबारा आंदोलन की चेतावनी, बोली- सरकार ने समझौता तोड़ रही

कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता...
उत्तर प्रदेश 
कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश

जौहर यूनिवर्सिटी को बड़ी राहत, 38 भवनों के ध्वस्तीकरण पर मंडलायुक्त ने लगाई रोक

मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल आयुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने सोमवार को रामपुर की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को बड़ी कानूनी राहत...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
जौहर यूनिवर्सिटी को बड़ी राहत, 38 भवनों के ध्वस्तीकरण पर मंडलायुक्त ने लगाई रोक

कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता...
उत्तर प्रदेश 
कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की भावना को साकार करते हुए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"

बाबा राघव दास स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में बहुप्रतीक्षित आईक्यूएसी का हुआ गठन

देवरिया।    शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ एवं सतत बनाए रखने की दिशा में शहर के बाबा राघव दास स्नात्तकोत्तर नई...
उत्तर प्रदेश 
   बाबा राघव दास स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में बहुप्रतीक्षित आईक्यूएसी का हुआ गठन