सोसाइटी के 14 वें फ्लोर पर ले जाकर बच्ची के साथ अश्लील हरकत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी-2 की एक सोसाइटी में बृहस्पतिवार की शाम को एक बाहरी शख्स ने घुसकर 13 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। आरोपित गलत काम करने के इरादे से बच्ची को ऊपरी मंजिल तक ले गया, लेकिन तभी वहां कोई पहुंच गया। जिसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। बच्ची के पिता ने बिसरख थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं निवासियों ने सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया है। इस पर देर रात तक जमकर हंगामा हुआ।

सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में रहने वाली 13 साल की बच्ची शाम को किसी काम से सोसाइटी के बाहर गई थी। बाहर से आते समय एक शख्स ने उसे रोक लिया और पैर में चोट लगने का बहाना बनाकर अंदर तक छोड़ने की बात कहीं। आरोपित दूसरे गेट से बच्ची के साथ अंदर आया। आरोप है कि वहां पर कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था। उसके बाद टावर में भी कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था। आरोपित ने बच्ची से लिफ्ट का बटन दबाने को कहा। आरोप है कि जैसे ही लिफ्ट आई तो आरोपित ने बच्ची को अंदर खींच लिया और 14 मंजिला टावर की ऊपरी मंजिल पर ले गया। वहां बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। गलत काम करने का प्रयास किया, लेकिन तभी सोसाइटी का कोई निवासी वहां पहुंच गए।

 मदरसा जामे उल उलूम फुरकानिया में "इस्लाम,तानाशाही और पिछड़ापन" विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन ये खबर भी पढ़े :  मदरसा जामे उल उलूम फुरकानिया में "इस्लाम,तानाशाही और पिछड़ापन" विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन

निवासी के आने पर आरोपित मौके से फरार हो गया। बच्ची ने घर जाकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। साथ ही सोसाइटी में सभी को सूचना मिल गई। देखते ही देखते भीड़ नीचे जमा हो गई। पुलिस ने सोसाइटी में जाकर जांच की और सीसीटीवी फुटेज मांगी। पुलिस का कहना है कि एओए ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज उपलब्ध करवाई है। सभी कैमरों की फुटेज नहीं मिली है, लेकिन फुटेज के आधार पर आरोपित की तलाश की जा रही है।

डालीबाग के 72 फ्लैटों पर संकट: सिंचाई विभाग ने एलडीए की योजना को बताया अवैध, जमीन विवाद तेज ये खबर भी पढ़े : डालीबाग के 72 फ्लैटों पर संकट: सिंचाई विभाग ने एलडीए की योजना को बताया अवैध, जमीन विवाद तेज

पुलिस उपायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने गुरुवार काे बताया कि घटना की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बांदा में 48 डिग्री पार तापमान की पड़ताल करने पहुंचा वैज्ञानिक दल ये खबर भी पढ़े : बांदा में 48 डिग्री पार तापमान की पड़ताल करने पहुंचा वैज्ञानिक दल

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, 19 वर्षीय युवक की मौत

सीवान। सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र से सटे उत्तर प्रदेश के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बुजुर्ग मार्ग पर...
बिहार 
तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, 19 वर्षीय युवक की मौत

विश्व सिकल सेल दिवस पर ओंकारेश्वर में राज्य स्तरीय समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी शिरकत

भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में विश्व सिकल सेल दिवस पर आज शुक्रवार को मध्य प्रदेश के खंडवा...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
विश्व सिकल सेल दिवस पर ओंकारेश्वर में राज्य स्तरीय समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी शिरकत

भारतीय टीम को बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल टखने की चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप से बाहर

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम...
राष्ट्रीय  खेल 
भारतीय टीम को बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल टखने की चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप से बाहर

बिहार सरकार ने आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, कई विभागों में नई जिम्मेदारियां

पटना। बिहार सरकार ने राज्य में बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों का तबादला किया है। पटना,...
बिहार 
बिहार सरकार ने आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, कई विभागों में नई जिम्मेदारियां

नाइजर में एयरपोर्ट पर आतंकी हमला, 11 सैनिकों की मौत, 22 दहशतगर्द ढेर

नियामी (नाइजर)। नाइजर की राजधानी नियामी में डियोरी हमानी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार तड़के आतंकवादी हमला हुआ है।एयरपोर्ट पर एक...
अंतर्राष्ट्रीय 
 नाइजर में एयरपोर्ट पर आतंकी हमला, 11 सैनिकों की मौत, 22 दहशतगर्द ढेर

उत्तर प्रदेश

यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार

बुलंदशहर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कीएंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड (एटीएस) नेे देश विरोधी गतिविधियों में शामिल दो संदिग्धों को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार

रायबरेली: बदमाशों ने सर्राफ़ा व्यवसायी को मारी गोली , सोने-चांदी से भरा बैग लूटकर फ़रार

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सर्राफ़ा व्यवसायी को गोली मारकर लुटेरे सोने-चांदी से भरा बैग लूटकर फ़रार हो गए।घटना...
उत्तर प्रदेश 
रायबरेली: बदमाशों ने सर्राफ़ा व्यवसायी को मारी गोली , सोने-चांदी से भरा बैग लूटकर फ़रार

एडीजी ने महोबा में सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

महोबा। यूपी के बुंदेलखंड के महोबा में आगामी 21 जून रविवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एडीजी ने महोबा में सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बांदा में 48 डिग्री पार तापमान की पड़ताल करने पहुंचा वैज्ञानिक दल

बांदा। उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड के बांदा जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और 48 डिग्री सेल्सियस से अधिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा में 48 डिग्री पार तापमान की पड़ताल करने पहुंचा वैज्ञानिक दल