एनटीपीसी ऊंचाहार में बालिका सशक्तिकरण अभियान की शीतकालीन कार्यशाला का शुभारंभ

ग्रामीण बच्चियों के सपनों की उड़ान को एनटीपीसी दे रही है हौसलों के पंख

Published By Sanjay Maurya
On
Sanjay Maurya Picture

प्रमुख परियोजना एनटीपीसी ऊंचाहार मनदीप सिंह छाबड़ा ने बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य और उनके सशक्तिकरण की दिशा में बालिका सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला की भूमिका पर डाला प्रकाश

6rbl-01रायबरेली। बालिका सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला 2024-25 का उद्घाटन 6 जनवरी को डीएवी ऑडिटोरियम, ऊंचाहार में बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम ने सप्ताहभर चलने वाली गतिविधियों की शानदार शुरुआत की, जिसका उद्देश्य ग्रामीण बालिकाओं को शिक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करना है। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि, प्रमुख परियोजना एनटीपीसी ऊंचाहार ने बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य और उनके सशक्तिकरण की दिशा में बालिका सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला की भूमिका पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि श्रीमती तरुणा छाबड़ा अध्यक्षा प्रियदर्शिनी लेडीज क्लब ने अपने प्रेरणादायक शब्दों से बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया।

 

फर्जी नक्शे पर करोड़ों के प्लाट बेचकर फरार ईनामी जालसाज गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : फर्जी नक्शे पर करोड़ों के प्लाट बेचकर फरार ईनामी जालसाज गिरफ्तार

समारोह में प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें श्री आर. पी. अग्रवाल महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), श्रीमती रूमा दे शर्मा प्रमुख मानव संसाधन, डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य, एनटीपीसी यूनियन/एसोसिएशन के पदाधिकारी और तन्वी कंसल्टेंसी के निदेशक, जो इस कार्यक्रम के शिक्षक भी हैं, शामिल थे।उद्घाटन अवसर पर परियोजना प्रमुख  मनदीप सिंह छाबड़ा ने कहा कि ग्रामीण बालिकाओं को शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा उद्देश्य इन बालिकाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना है, ताकि वे अपने जीवन में किसी भी चुनौती का सामना कर सकें।"उन्होंने आगे कहा कि "एनटीपीसी का यह कार्यक्रम न केवल बालिकाओं के व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देगा, बल्कि समाज के विकास में भी योगदान देगा। हम इस तरह की पहलों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और उनकी प्रगति के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"बालिका सशक्तिकरण अभियान शीतकालीन कार्यशाला एनटीपीसी ऊंचाहार की गर्ल एम्पावरमेंट मिशन का एक विस्तार है। इसे 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग की 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली 120 ग्रामीण बालिकाओं के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। यह वर्कशॉप शिक्षा, मानसिक विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने वाले कई सत्रों से भरपूर होगी, जो इन बालिकाओं को अपने भीतर छिपी संभावनाओं को पहचानने और आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगी।

 

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों में गहरा उत्साह देखा गया। उद्घाटन समारोह ने न केवल एक सप्ताह के ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक सत्रों की शुरुआत की, बल्कि बालिकाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया। बालिका सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला 2024-25 एक अनुकरणीय पहल है, जो एनटीपीसी ऊंचाहार की सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण बालिकाओं को अवसर प्रदान करना और उन्हें जीवन में सशक्त बनाने की दिशा में प्रेरित करना है। कार्यक्रम की सफलता ने यह साबित किया कि शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से बच्चों के भविष्य को न केवल संवारा जा सकता है, बल्कि समाज को भी सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sanjay Maurya Picture

पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय संजय मौर्य समाचार कवरेज और कंटेंट लेखन में अनुभव रखते हैं। ज़मीनी रिपोर्टिंग और खबरों की सटीक समझ के साथ वह लगातार काम करते रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

आज का राशिफल 22 सितम्बर 2026:  कई राशियों के लिए नए अवसरों के संकेत 

मेष   सामने एक साथ कई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। काम, परिवार या निजी योजनाओं से जुड़े अलग-अलग मामलों पर वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 22 सितम्बर 2026:  कई राशियों के लिए नए अवसरों के संकेत 

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान