महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल-उद्यान मंत्री

60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी यूपी में निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा

Published By Sanjay Maurya
On
Sanjay Maurya Picture

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा का भी शुभारंभ

26rbl6प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया सम्मान और सुरक्षा का भरोसा- विधायक अशोक कुमार
 
रायबरेली। उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को अब निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। महिलाओं को यह लाभ ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के तहत मिलेगा। यूपी सरकार की तरफ से रक्षाबंधन के पावन अवसर पर माताओं, बहनों एवं बेटियों को उनके एक सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा का भी शुभारंभ किया गया। जिले में इस मौके पर रतापुर के सामुदायिक केन्द्र पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूपी सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह ने प्रतिभाग किया। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
 
उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वावलंबन को प्राथमिकता देते हुए निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना वरिष्ठ महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी पहल है। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की माताओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलने से उन्हें आवागमन में सुविधा होगी और वे अपने परिजनों एवं धार्मिक स्थलों तक सुगमता से पहुंच सकेंगी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करना प्रदेश सरकार की मातृशक्ति के प्रति संवेदनशीलता एवं सम्मान की भावना को दर्शाता है।
 
विधायक सलोन ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराना सराहनीय एवं ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के पावन पर्व पर यह सुविधा माताओं और बहनों के लिए विशेष उपहार है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है और विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। 
 
जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मातृशक्ति के सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के माध्यम से वरिष्ठ महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलना सरकार की जनकल्याणकारी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान कर सरकार ने महिला सम्मान की भावना को और मजबूत किया है। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के अंतर्गत बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं महिला कल्याण विभाग की पात्र बच्चियों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत प्रमाण पत्र तथा स्वास्थ्य विभाग की जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को 1400 रुपए के डमी चेक वितरित किए गये, इसके साथ ही उपस्थित सभी लाभार्थियों को साड़ी व मिष्ठान दिया गया।
 
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
--------------------
 

लेखक के बारे में

Sanjay Maurya Picture

पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय संजय मौर्य समाचार कवरेज और कंटेंट लेखन में अनुभव रखते हैं। ज़मीनी रिपोर्टिंग और खबरों की सटीक समझ के साथ वह लगातार काम करते रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

चितवन के नारायणी नदी से मिले 233 शवों में सिर्फ चार की पहचान

काठमांडू। चितवन स्थित नारायणी नदी में मिले 233 शवों में अब तक केवल चार लोगों की पहचान हो सकी है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
चितवन के नारायणी नदी से मिले 233 शवों में सिर्फ चार की पहचान

ईद मीलादुन्नबी के उपलक्ष्य में हुआ जलसा, मुफ्ती राहिल ने लोगों को खिताब किया 

शाहजहांपुर। नगर में ककरा स्थित मोहल्ला मामूडी में ईद मीलादुन्नबी के उपलक्ष्य में महफिल-ए-मीलाद का आयोजन किया गया। जिसमें अल्लाह...
ईद मीलादुन्नबी के उपलक्ष्य में हुआ जलसा, मुफ्ती राहिल ने लोगों को खिताब किया 

युवाओं को भरपूर अवसर देने का तैयार हुआ ईको सिस्टम: सीएम योगी

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर का पांचवां स्थापना दिवस समारोह,आर्थिक समृद्धि में सहायक हो सकता युवाओं को मिल रहा अवसर 
युवाओं को भरपूर अवसर देने का तैयार हुआ ईको सिस्टम: सीएम योगी

मोना ने अधिवक्ताओं समेत बड़ी संख्या मंे भाईयों की कलाई में बांधी राखी

लालगंज, प्रतापगढ़। रक्षाबंधन के पर्व पर बडी संख्या में कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने प्रदेश कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना...
मोना ने अधिवक्ताओं समेत बड़ी संख्या मंे भाईयों की कलाई में बांधी राखी

सीएम योगी आज करेंगे बशारतपुर मे कल्याण मंडपम का लोकार्पण

विधायक निधि से जीडीए ने कराया है कल्याण मंडपम का निर्माण,मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी नगर निगम की 140 और जीडीए...
सीएम योगी आज करेंगे बशारतपुर मे कल्याण मंडपम का लोकार्पण

उत्तर प्रदेश

ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे 02 दिवसीय आपरेशन मजनू अभियान...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

रक्षाबंधन पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के बहनों ने बांधी राखी

शाहजहांपुर। रक्षाबंधन के महान पर्व पर महानगर में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का खूबसूरत संदेश देखने को मिला।...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के बहनों ने बांधी राखी

गढ़िया रंगीन में नकली दूध का कथित धंधा बेनकाब, एक गिरफ्तार

गढ़िया रंगीन में खाद्य सुरक्षा विभाग-पुलिस की संयुक्त छापेमारी; घर से पामोलीन, सोयाबीन तेल, मिल्क पाउडर, कास्टिक और अज्ञात रसायन...
उत्तर प्रदेश 
गढ़िया रंगीन में नकली दूध का कथित धंधा बेनकाब, एक गिरफ्तार