गर्म हवा व सूरज की तपिश ने किया बेहाल 

— गर्मी के चलते अस्पतालों में समय से पहुंच रहे लोग

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

WhatsApp Image 2026-04-22 at 7.42.14 PM

पेपर मिल की गर्म राख से झुलसे बच्चों को न्याय दिलाने की मांग,  डीएम को सौंपा ज्ञापन ये खबर भी पढ़े : पेपर मिल की गर्म राख से झुलसे बच्चों को न्याय दिलाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

लखनऊ। गर्मी के तेवर और तल्ख होते जा रहे हैं। बुधवार को जिले का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरा दिन तेज धूप ने जहां हाल-बेहाल कर दिया तो वहीं गर्म हवाएं भी शरीर को झुलसाती रहीं। तपिश से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जुगाड़ करते नजर आए। तो वहीं राजधानी के सरकारी चिकित्सा संस्थानों और जिला अस्पतालों में समय से मरीज और डाक्टर पहुंच रहें है। बुधवार को चमकती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का बाहर निकलना दुश्वार कर दिया। चेहरे और शरीर कपड़ों से ढका होने के बावजूद सूरज की तपिश शरीर को झुलसा रही थी। सुबह से ही तेज धूप निकल आई दोपहर होते-होते तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। आसमान से बरसती आग के बीच बाजारों व प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। चारबाग, बस स्टेशन क्षेत्र, बुद्धेश्वर रोड, जलालपुर, फाटक, नक्खास समेत कई अन्य बाजारों में लगभग पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा।
जो लोग बाहर निकले भी तो कोई छांव तलाशता तो कोई पसीना पाेंछता नजर आया। इसके साथ ही शिकंजी, बेल शर्बत, नींबू पानी, गन्ना जूस और पना जैसे पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़भाड़ नजर आई।हर कोई खुद को तेज धूप व गर्म हवा से बचाने में लगा दिखा। कूलर व पंखे से गर्म हवाएं निकल रही थीं। कुछ लोग तो फर्राटा पंखे के पीछे भीगा कपड़ा टांगकर ठंडी हवा पाने की कोशिश में लगे नजर आए। पक्के मकानों की दीवारों से निकल रही तपिश से बचने के लिए लोग घर के बाहर पेड़ की छाया की तलाश करते दिखे।
बरतें विशेष एहतियात
सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए विशेष एहतियात बरतें। मसालेदार व तली भुनी खाद्य सामग्रियों के सेवन से परहेज करें। हरी सब्जियों का अधिक प्रयोग करें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। तनिक भी लू लगने का लक्षण दिखे तो तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें। अत्यंत जरूरी काम पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। लखनऊ आंचलिक मौसम केंद्र ने अगले चार दिनों के लिए लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भयंकर लू की चेतावनी जारी की है, पछुआ हवाओं के चलते पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

नौ वर्षों में 57 आत्मदाह के प्रयास, सुशासन पर उठे गंभीर सवाल ये खबर भी पढ़े : नौ वर्षों में 57 आत्मदाह के प्रयास, सुशासन पर उठे गंभीर सवाल

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

जनपद मीरजापुर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, युवाओं ने निकाली रैली

मीरजापुर । उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में जिगना क्षेत्र के मनिकठी गांव स्थित पंचायत भवन में बुधवार को शौर्य,...
उत्तर प्रदेश 
 जनपद मीरजापुर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, युवाओं ने निकाली रैली

जमशेदपुर में राष्ट्रीय छात्र संगोष्ठी बीटीटीडी-2026 का शुभारंभ, देशभर के युवा शोधार्थी शामिल

पूर्वी सिंहभूम । जमशेदपुर में बुधवार को राष्ट्रीय स्तर की छात्र संगोष्ठी “बिहाइंड द टीचर्स डेस्क (बीटीटीडी-2026)” का औपचारिक शुभारंभ...
झारखंड 
जमशेदपुर में राष्ट्रीय छात्र संगोष्ठी बीटीटीडी-2026 का शुभारंभ, देशभर के युवा शोधार्थी शामिल

नीट परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला: प्रवेश पत्र दिखाने पर किराया होगा आधा

  लखनऊ । उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा संचालित सभी बसों एवं नगर विकास द्वारा संचालित सभी नगरीय बसों...
उत्तर प्रदेश 
नीट परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला: प्रवेश पत्र दिखाने पर किराया होगा आधा

वरिष्ठ आईपीएस सुंदरराज पी को मिली  छत्तीसगढ़ के बड़ी जिम्मेदारी, एनआईए के बने आईजी

रायपुर । छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुंदरराज पी को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। केंद्र सरकार...
छत्तीसगढ़ 
वरिष्ठ आईपीएस सुंदरराज पी को मिली  छत्तीसगढ़ के बड़ी जिम्मेदारी, एनआईए के बने आईजी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कोटा छात्र संवाद कार्यक्रम को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कोटा में छात्र संवाद कार्यक्रम को लेकर सियासी बयानबाजी चरम पर है।...
दिल्ली 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कोटा छात्र संवाद कार्यक्रम को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज

उत्तर प्रदेश

जनपद मीरजापुर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, युवाओं ने निकाली रैली

मीरजापुर । उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में जिगना क्षेत्र के मनिकठी गांव स्थित पंचायत भवन में बुधवार को शौर्य,...
उत्तर प्रदेश 
 जनपद मीरजापुर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, युवाओं ने निकाली रैली

नीट परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला: प्रवेश पत्र दिखाने पर किराया होगा आधा

  लखनऊ । उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा संचालित सभी बसों एवं नगर विकास द्वारा संचालित सभी नगरीय बसों...
उत्तर प्रदेश 
नीट परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला: प्रवेश पत्र दिखाने पर किराया होगा आधा

दो युवकों ने साथी के प्राइवेट पार्ट में लगाया एयर कंप्रेसर का पाइप, हालत नाजुक

नोएडा । नोएडा मेें थाना रबूपुरा क्षेत्र में स्थित सूर्या ग्लोबल फ्लेक्सी फिल्म कंपनी में काम करने वाले एक मजदूर...
उत्तर प्रदेश 
दो युवकों ने साथी के प्राइवेट पार्ट में लगाया एयर कंप्रेसर का पाइप, हालत नाजुक

शक्ति की आराधना के साथ गौ सेवा का प्रमुख स्थान है शक्तिपीठ देवीपाटन

बलरामपुर । सनातन परंपरा में गौ को धर्म, संस्कृति, समृद्धि और करुणा का प्रतीक माना गया है। वेदों, पुराणों और...
उत्तर प्रदेश 
शक्ति की आराधना के साथ गौ सेवा का प्रमुख स्थान है शक्तिपीठ देवीपाटन