होमगार्ड भर्ती परीक्षा: देवरिया जिले के 10 केंद्रों पर 25,344 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

देवरिया । उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आज से शुरू हो गई है। यह परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को जिले के 10 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल 25,344 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

जिला प्रशासन ने परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 409 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

परीक्षा तीनों दिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पाली की अवधि 120 मिनट तय की गई है और हर पाली में 4,224 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

परीक्षा संचालन के लिए प्रशासन ने 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 10 केंद्र व्यवस्थापक, 10 सह केंद्र व्यवस्थापक और 10 बाह्य परीक्षा सहायकों की तैनाती की है। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए 50 प्रतिशत बाह्य कक्ष निरीक्षकों को भी नियुक्त किया गया है। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है, जिन्हें पूर्व में प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।

जनपद में बनाए गए प्रमुख परीक्षा केंद्रों में अशोक इंटर कॉलेज डुमरी (रामपुर कारखाना), बाबा राघवदास इंटर कॉलेज, दीनानाथ पांडे राजकीय महिला पीजी कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक, जनता इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, लाल करमचंद थापर इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज और एसएसबी इंटर कॉलेज शामिल हैं।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि परीक्षा पूरी निष्पक्षता और सख्ती के साथ कराई जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की कोई गुंजाइश न रहे।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

वासेपुर में नाले से मिला युवक का शव, चार दिन से लापता शाकिब के होने की आशंका

धनबाद। धनबाद के वासेपुर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नाले से युवक का शव बरामद हुआ।...
झारखंड 
वासेपुर में नाले से मिला युवक का शव, चार दिन से लापता शाकिब के होने की आशंका

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

पत्रकारों पर हमले के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, तीन सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 24 जुलाई को कोलकाता में निकाली गई रैली के दौरान...
पश्चिम बंगाल 
पत्रकारों पर हमले के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, तीन सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

    फतेहपुर । गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा  
उत्तर प्रदेश 
गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन