प्रदेश में फिर बढ़ेगी गर्मी, 12 मई से तराई इलाकों में हल्की बारिश के आसार

लखनऊ समेत कई जिलों में चढ़ेगा पारा, मौसम विभाग ने दी तापमान बढ़ने की चेतावनी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। बीते एक सप्ताह से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं और हल्की बारिश का दौर जारी रहने के बाद अब मौसम शुष्क होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 11 मई, सोमवार को प्रदेश में मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहेगा, जबकि 12 से 15 मई के बीच पश्चिमी और पूर्वी यूपी के तराई क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले तीन-चार दिनों तक तराई इलाकों में बादलों की सक्रियता बनी रहेगी। हालांकि हल्की बारिश के बावजूद तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।रविवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज धूप निकलने से गर्मी में इजाफा हुआ, हालांकि लू जैसी स्थिति फिलहाल नहीं बनी है। प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बांदा में 39.2 डिग्री, जबकि वाराणसी और आगरा में 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं हमीरपुर में रात का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मीरजापुर: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक मौके से फरार  ये खबर भी पढ़े : मीरजापुर: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक मौके से फरार

राजधानी में अब तेज होगी गर्मी

लखनऊ में बीते एक सप्ताह से मौसम लगातार करवट बदल रहा था। कभी तेज हवाएं चलीं तो कभी बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली। अब मौसम विभाग ने राजधानी में मौसम शुष्क रहने और तापमान में लगातार बढ़ोतरी की संभावना जताई है।रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने से गर्माहट बढ़ गई। बीते गुरुवार से रविवार तक अधिकतम तापमान में 5.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लोगों को फिर से तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भाजपा के तीसरे कार्यकाल में सबसे अधिक प्रभावित हुई शिक्षा : अखिलेश यादव

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रयागराज में आयोजित "विज़न इंडिया: प्लान,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजपा के तीसरे कार्यकाल में सबसे अधिक प्रभावित हुई शिक्षा : अखिलेश यादव

पिकअप की टक्कर के बाद ट्रक ने दो युवकों को रौंदा, हेलमेट ने बचाई तीसरी जान

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के नेशनल हाईवे क्रमांक-43 पर रविवार रात एक बेहद दर्दनाक और रूह कंपा देने वाला...
छत्तीसगढ़ 
पिकअप की टक्कर के बाद ट्रक ने दो युवकों को रौंदा, हेलमेट ने बचाई तीसरी जान

उरई-जालौन मार्ग पर दर्दनाक हादसा, टायर फटते ही पलटी कार, चालक की मौत

उरई। उरई-जालौन मार्ग पर सोमवार को एक सड़क हादसे में कार का आगे का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर...
उत्तर प्रदेश 
उरई-जालौन मार्ग पर दर्दनाक हादसा, टायर फटते ही पलटी कार, चालक की मौत

सुप्रीम कोर्ट का अयोध्या में राम मंदिर चंदा घोटाला मामले में जल्द सुनवाई से इनकार

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दान की कथित चोरी की सीबीआई के नेतृत्व में...
राष्ट्रीय  राज्य 
सुप्रीम कोर्ट का अयोध्या में राम मंदिर चंदा घोटाला मामले में जल्द सुनवाई से इनकार

राजस्थान: सड़क किनारे प्लास्टिक में मिला लहूलुहान हालत में नवजात, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहरथाना क्षेत्र के डाक बंगला के पास टनटोकरी बालाजी रोड का सोमवार दोपहर में...
राजस्थान 
 राजस्थान: सड़क किनारे प्लास्टिक में मिला लहूलुहान हालत में नवजात, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

उत्तर प्रदेश

भाजपा के तीसरे कार्यकाल में सबसे अधिक प्रभावित हुई शिक्षा : अखिलेश यादव

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रयागराज में आयोजित "विज़न इंडिया: प्लान,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजपा के तीसरे कार्यकाल में सबसे अधिक प्रभावित हुई शिक्षा : अखिलेश यादव

उरई-जालौन मार्ग पर दर्दनाक हादसा, टायर फटते ही पलटी कार, चालक की मौत

उरई। उरई-जालौन मार्ग पर सोमवार को एक सड़क हादसे में कार का आगे का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर...
उत्तर प्रदेश 
उरई-जालौन मार्ग पर दर्दनाक हादसा, टायर फटते ही पलटी कार, चालक की मौत

प्रधानमंत्री मोदी ने विक्टोरिया में श्री गणेश मंदिर के किए दर्शन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया स्थित एकमात्र मंदिर ‘अरुलमिगु नवशक्ति विनायक’ में भगवान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रधानमंत्री मोदी ने विक्टोरिया में श्री गणेश मंदिर के किए दर्शन

युवाओं के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन अनुकरणीय : डा राजा राम यादव

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में छत्रपति शिवाजी के राज्याभिषेक दिवस के अवसर पर सोमवार को तुलसी सदन में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन अनुकरणीय : डा राजा राम यादव