हरिश्चंद्र वंशीय महिला समिति सुहासिनी मनाया तीज उत्सव

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। हरीशचंद्र वंशी महिला समिति ‘ सुहासिनी ’ की ओर रविवार को गीता भवन में तीज उत्सव का भव्य एवं हर्षोल्लास पूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति की संरक्षिका मंजू श्याम, कुशा दास एवं समिति की अध्यक्षा सीमा रस्तोगी द्वारा किया गया।
समिति की संरक्षिका मंजू श्याम ने कहा कि आज के समय में बच्चों में अच्छे संस्कार डालना पहले से कहीं अधिक आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में संयुक्त परिवार धीरे-धीरे टूटते जा रहे हैं, जिससे बच्चों को परिवार के बुजुर्गों से मिलने वाले अनुभव, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों का लाभ कम मिल पा रहा है। उन्होंने परिवारों से आह्वान किया कि बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।
कुशा दासजी ने अपने वक्तव्य में गर्भपात (अबॉर्शन) की बढ़ती प्रवृत्ति पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस विषय पर समाज में संवेदनशीलता, जागरूकता और जिम्मेदारी के साथ विचार-विमर्श की आवश्यकता है। उन्होंने महिलाओं के सम्मान, मातृत्व की गरिमा तथा परिवार और समाज में जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के गेम्स, प्रश्नोत्तरी , तंबोला एवं अन्य मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का रंग भर दिया।
तीज के पारंपरिक उल्लास एवं महिला एकता को समर्पित इस आयोजन में सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति, पारिवारिक संस्कार, आपसी सौहार्द एवं महिला एकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। सुहासनी महिला समिति द्वारा आयोजित यह तीज उत्सव आनंद, उमंग, संस्कार और सामाजिक एकजुटता का सुंदर संगम रहा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान