भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की जा रही बकरीद की नमाज, कुर्बानी को लेकर दिशा निर्देश जारी

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

नोएडा । कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के तीनों जोन नोएडा, सेन्ट्रल नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के नमाज के दृष्टिगत आज सुबह से ही जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जनपद में 180 से ज्यादा मस्जिदों पर नमाज अदा की जा रही है। सुबह से ही सभी धार्मिक स्थलों पर भारी पुलिस बल तैनात है।

अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था गौतमबुद्धनगर डॉ0 राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि नोएडा की एडीसीपी  मनीषा सिंह के साथ उन्होने नोएडा जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एसीपी एवं थाना प्रभारियों, बीडीडीएस और डॉग स्क्वॉड व पर्याप्त पुलिस बल के साथ- निठारी मस्जिद, जामा मस्जिद, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च एवं फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों द्वारा स्थानीय नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर त्यौहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही आमजन को सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री साझा न करने, अफवाहों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया, जिससे त्यौहार के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी एवं मजबूत बनी रहे।

उन्होंने बताया कि जनपद के 180 जगह पर आज बकरीद के अवसर पर नमाज अदा की जा रही है। प्रातः काल से ही सभी धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इसमें सादे वर्दी में सिविल पुलिस, पीएसी बल, खुफिया एजेंसी, एटीएस के लोग तैनात है। कंट्रोल रूम के माध्यम से पल-पल की खबर ली जा रही है। आवश्यकता अनुसार पुलिस बल तैनात किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 112 पीआरवी को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है। 26 क्यूआरटी टीम गठित की गई है। नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की जा रही है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। सड़कों पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी गई है। कुर्बानी को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। कहीं भी सार्वजनिक स्थान पर कुर्बानी की अनुमति नही है। प्रतिबंधित पशुओं का वध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

भोपाल में राष्ट्रीय घुड़सवारी सेमिनार, MP के लिए बनेगा विकास रोडमैप

भोपाल। मध्य प्रदेश में घुड़सवारी खेल के समग्र विकास और प्रोत्साहन के उद्देश्य से आज शनिवार को भोपाल स्थित मप्र...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
भोपाल में राष्ट्रीय घुड़सवारी सेमिनार, MP के लिए बनेगा विकास रोडमैप

इंदौर में आज से दो दिवसीय वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का आगाज

इंदौर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर तथा मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
इंदौर में आज से दो दिवसीय वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का आगाज

भाजपा पर बरसे रामआसरे विश्वकर्मा, सपा सरकार में मिलेगा PDA को न्याय

  भदोही।जब तक भाजपा सरकार रहेगी तब तक पिछड़ों दलितों पर अन्याय और अपमान होता रहेगा। सपा सरकार बनने पर...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा पर बरसे रामआसरे विश्वकर्मा, सपा सरकार में मिलेगा PDA को न्याय

मां के संघर्ष को बनाया ताकत, गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीए में टॉप कर मानसी भट्ट ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

सहजनवा(सुरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट )। पंडित जवाहरलाल इंटर कॉलेज जैतपुर की पूर्व छात्रा मानसी भट्ट ने गोरखपुर विश्वविद्यालय...
मां के संघर्ष को बनाया ताकत, गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीए में टॉप कर मानसी भट्ट ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल हाे सकते हैं बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान

ढाका। नई दिल्ली में अगले महीने आयोजित हो रहे ब्रिक्स सम्मेलन में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान का शामिल...
अंतर्राष्ट्रीय 
ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल हाे सकते हैं बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान

उत्तर प्रदेश

भाजपा पर बरसे रामआसरे विश्वकर्मा, सपा सरकार में मिलेगा PDA को न्याय

  भदोही।जब तक भाजपा सरकार रहेगी तब तक पिछड़ों दलितों पर अन्याय और अपमान होता रहेगा। सपा सरकार बनने पर...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा पर बरसे रामआसरे विश्वकर्मा, सपा सरकार में मिलेगा PDA को न्याय

मेरठ में शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

लखनऊ/मेरठ। सावन में शिवमय आस्था के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेरठ में शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

बहराइच में पुलिस मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोर गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह के पांच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच में पुलिस मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोर गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

क़ाज़ी जमशेद, बाबू का फेसबुक मोनेटाइज, पहली कमाई पर जश्न

बदायूं। शहर के मोहल्ला सोथा निवासी काज़ी जमशेद बाबू सोशल मीडिया के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने में जुटे हुए...
उत्तर प्रदेश 
क़ाज़ी जमशेद, बाबू का फेसबुक मोनेटाइज, पहली कमाई पर जश्न