सबसे बड़ा एवं सबसे कम समय में आयोजित ग्रीन चौपाल अभियान : अम्बेडकरनगर के नाम दर्ज हुए दो राष्ट्रीय कीर्तिमान

Published By pavan saraswat
On
pavan saraswat Picture

अम्बेडकरनगर, 15 मई 2016। जिलाधिकारी  ईशा प्रिया के निर्देशन में आज पूर्वाह्न 09 से 10 बजे तक जनपद के सभी 899 ग्राम पंचायतों में एक साथ एक समय पर ग्रीन चौपाल आयोजित कर इंडिया बुकऑफ रिकॉर्ड में जनपद अम्बेडकरनगर के नाम दो कीर्तिमान दर्ज हुए। इस दौरान सभी 899 ग्राम प्रधानों ने पेट्रोल एवं डीजल खपत को कम करने का बीड़ा उठाया तथा इस सभी  ग्राम पंचायतों ने सर्वसम्मति से पेट्रोल एवं डीजल की खपत को कम करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
     जिसमें  प्रथम कीर्तिमान "अधिकतम ग्राम पंचायतों द्वारा आयोजित ग्रीन चौपाल जागरूकता कार्यक्रम” तथा दूसरा कीर्तिमान “सबसे कम समय में सबसे बड़ा ग्रीन चौपाल जागरूकता कार्यक्रम” रहा। इन सभी 899 ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्रीन चौपाल जागरूकता कार्यक्रम में एक साथ एक समय पर रिकॉर्ड 185751 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
        इस पूरे वृहद ग्रीन चौपाल जागरूकता कार्यक्रम को इंडिया बुकऑफ रिकॉर्ड्स की टीम की देखरेख में किया गया। जिसकी घोषणा कलेक्ट्रेट परिसर में  संजय भोला, एडजुडिकेटर, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के द्वारा की गई और रिकॉर्ड्स का मेडल एवं प्रमाण पत्र को  सदस्य विधान परिषद  हरिओम पांडे  विधायक कटेहरी  धर्मराज निषाद एवं जिलाधिकारी  ईशा प्रिया  की उपस्थिति में जिला प्रशासन एवं प्रधानगणों को सौंपा गया। 
       इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह, उपजिलाधिकारी विशाल सारस्वत, जिला पंचायत राज अधिकारी आदि अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी तथा अभियान में सर्वाधिक जन सहभागिता सुनिश्चित करने वाले ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
      इस दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस वृहद अभियान में सहयोग करने वाले एवं कार्यक्रम को सफल बनाने वाले समस्त ग्राम प्रधानों सहित समस्त विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

pavan saraswat Picture

क्षेत्रीय पत्रकारिता में 25 वर्षों का अनुभव रखने वाले पवन सारस्वत अंबेडकरनगर में सक्रिय हैं और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ रखते हैं। ज़मीनी रिपोर्टिंग और प्रशासनिक मामलों की समझ के साथ उन्होंने लंबे समय तक भरोसेमंद कवरेज किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

10 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

सुरखी विधानसभा के कई गांवों में करीब 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और...
मध्य प्रदेश 
 10 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

दमोह में 12.70 लाख की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8.50 लाख की संपत्ति बरामद

नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र में हुई बड़ी लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने-चांदी...
मध्य प्रदेश 
दमोह में 12.70 लाख की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8.50 लाख की संपत्ति बरामद

मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों की सौगात, न्याय और योजनाएं पहुंचीं आमजन के द्वार

डालसा के मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण। मुआवजा, नियुक्ति पत्र और सरकारी योजनाओं का...
झारखंड 
मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों की सौगात, न्याय और योजनाएं पहुंचीं आमजन के द्वार

एपीके लिंक बना साइबर ठगी का जाल, व्हाट्सऐप हैक के बाद बैंक खाते से लाखों की निकासी

व्हाट्सऐप ग्रुप में आए कथित चालान लिंक पर क्लिक करने के बाद व्हाट्सऐप हैक होने का दावा। अगले दिन यूको...
हिमाचल 
एपीके लिंक बना साइबर ठगी का जाल, व्हाट्सऐप हैक के बाद बैंक खाते से लाखों की निकासी

बाढ़ के स्थायी समाधान को केंद्र की पहल तेज, 943.81 करोड़ से 48 परियोजनाएं स्वीकृत : सांसद

केंद्र ने 943.81 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी। बाढ़ प्रबंधन के लिए 48 परियोजनाओं को मंजूरी। 43 परियोजनाएं पूरी,...
बिहार 
बाढ़ के स्थायी समाधान को केंद्र की पहल तेज, 943.81 करोड़ से 48 परियोजनाएं स्वीकृत : सांसद

उत्तर प्रदेश

नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण का मामला दर्ज। सोनू और उसकी पत्नी सोनम पर बच्ची को ले जाने का...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

संयुक्त कार्रवाई में 10 साइबर ठग गिरफ्तार। 37 शिकायतों में 67 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

अलीगढ़। आज श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, अलीगढ़ के प्रांगण में वृक्षारोपण अभियान भारी उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्राचार्य प्रो. नीता...
उत्तर प्रदेश 
श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप

अलीगढ़। भारत स्काउट और गाइड, अलीगढ़ की इकाई सुभाष स्काउट दल की टीम ने रविवार को पौधारोपण किया। अचलताल स्थित...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप