गाजीपुर पुलिस की शानदार पहल: 10 खोए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए, ₹1.90 लाख की रिकवरी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी के थाना गाजीपुर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए 10 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 90 हजार रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस उपायुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्त गाजीपुर के निर्देशन तथा थाना प्रभारी के नेतृत्व में साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा की गई। टीम ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से खोए हुए मोबाइल फोन को ट्रेस किया। जांच के दौरान इन मोबाइलों की लोकेशन लखनऊ समेत विभिन्न जनपदों में मिली, जिसके बाद समन्वय स्थापित कर सभी मोबाइल बरामद किए गए।

केजीएमयू : ट्रामा सर्जनों ने जटिल सर्जरी कर बचाई जान ये खबर भी पढ़े : केजीएमयू : ट्रामा सर्जनों ने जटिल सर्जरी कर बचाई जान

बरामद मोबाइलों में वीवो, ओप्पो, रेडमी, रियलमी, सैमसंग, टेक्नो और इनफिनिक्स जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल हैं। पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए।

मोबाइल वापस मिलने पर लाभार्थियों—संजय सिंह, राहुल कश्यप, अनूप श्रीवास्तव, आदित्य यादव, सनी कश्यप, प्रियंका त्रिपाठी, प्रदीप कुमार यादव, दीपक कुमार लोधी, प्रहलाद प्रसाद और अजय कुमार—ने खुशी जताई और लखनऊ पुलिस की सराहना की।

इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक अभिषेक वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक आमिर अली खान, कांस्टेबल गौरव शर्मा, अरविंद यादव और महिला कांस्टेबल पूजा शर्मा की अहम भूमिका रही।

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आधुनिक तकनीक और साइबर टूल्स के जरिए आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यह कार्रवाई न केवल पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है, बल्कि आम लोगों के विश्वास को भी मजबूत करती है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

वासेपुर में नाले से मिला युवक का शव, चार दिन से लापता शाकिब के होने की आशंका

धनबाद। धनबाद के वासेपुर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नाले से युवक का शव बरामद हुआ।...
झारखंड 
वासेपुर में नाले से मिला युवक का शव, चार दिन से लापता शाकिब के होने की आशंका

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

पत्रकारों पर हमले के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, तीन सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 24 जुलाई को कोलकाता में निकाली गई रैली के दौरान...
पश्चिम बंगाल 
पत्रकारों पर हमले के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, तीन सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

    फतेहपुर । गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा  
उत्तर प्रदेश 
गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन